ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है ǀ आप आज शांत किन्तु दृढ हैं ǀआपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं ǀ कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें ǀकिसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है ǀ घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे ǀबोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी

🦀कर्क राशिफल
आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ
🐅सिंह राशिफल
ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले ǀ अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है ǀ शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें ǀकोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें ǀ



