ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो ǀ लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी ǀअप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है ǀ
🐂वृषभ राशिफल
अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है ǀप्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है ǀ हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है ǀ आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है ǀ कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा ǀ

👫मिथुन राशिफल
अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें ǀ आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है ǀ ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें ǀ कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा ǀ यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं ǀ
🦀कर्क राशिफल
आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ



