भाजपा नेता ने घर-घर लगाया तिरंगा झंडा
गोला । आजादी का 77वां अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा झंडा अभियान के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने अपने नगर पंचायत गोला बाजार में अपने साथी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा झंडा लगाया। जिला कोषाध्यक्ष श्री कसौधन ने सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि आजादी के 77वां अमृत महोत्सव के अंतर्गत आप सभी स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर अपने भारत के तिरंगे झंडे को लगाकर अपने भारत का नाम बुलंद करें। अपने आसपास भी अगर कोई सक्षम नहीं है तिरंगा झंडा लगाने के लिए तो आप सभी सम्मानित जनता उनकी मदद कर उनके घरों पर तिरंगा झंडा लगवाएं। आगे कहा कि तिरंगा हमारे भारत की आन-बान और शान है इसे हमेशा बनाए रखना है। भारत माता की जय भारत माता की जय स्वतंत्रता दिवस की आप सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।
Trending
- आज का राशिफल 25.05.2026
- कर्म, भक्ति और उपासना का संगम हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज
- अवैध खनन का वीडियो वायरल, रील बनाकर खनन माफियाओं ने प्रशासन को दी खुली चुनौती
- प्रेम और समर्पण से ही मिलते हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज
- श्री बालाजी दरबार में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा
- आज का राशिफल 24.05.2026
- बालजागृति समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न
- थाईलैंड ने भारतीयों के लिए बंद की Visa-Free Entry

