लखनऊ /अयोध्या ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीएम योगी से निष्पक्ष जांच कराने का किया अनुरोध अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में दान पात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि की कथित चोरी और उससे जुड़ी अफवाहों के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष जांच […]
लखनऊ /अयोध्या ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीएम योगी से निष्पक्ष जांच कराने का किया अनुरोध
अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में दान पात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि की कथित चोरी और उससे जुड़ी अफवाहों के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष जांच दल (SIT) गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि दान चोरी के मामले को लेकर विभिन्न माध्यमों से भ्रामक सूचनाएं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में पूरे प्रकरण की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराना आवश्यक है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
इसी उद्देश्य से ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर SIT के गठन का अनुरोध किया है। ट्रस्ट का मानना है कि उच्चस्तरीय जांच से मामले की सच्चाई सामने आएगी और यदि किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
राम मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दान प्राप्त होता है। ऐसे में दान राशि से संबंधित किसी भी प्रकार की खबर को गंभीरता से लिया जा रहा है।
फिलहाल, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से SIT गठन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।