थम नहीं रहा बांग्लादेश पर आफतों का दौर, बॉर्डर तोड़कर घुस आए 8000 लोग शेख हसीना के तख्तापलट के बाद लगा था कि बांग्लादेश में शांति आएगी. लेकिन भारत के इस पड़ोसी देश की हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है. अब एक ऐसी आफत आई है, जिसने मोहम्मद यूनुस सरकार की चूलें हिला दी है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने मंगलवार को बताया कि हाल ही में 8000 से ज्यादा रोहिंग्या बॉर्डर तोड़कर बांग्लादेश में घुस आए हैं. उनके पास रहने के लिए ठिकाना नहीं है. हम उन्हें रोक नहीं पा रहे हैं. रोजाना उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

