2025 दिल्ली चुनाव: ओबीसी पार्टी का एजेंडा : सेब का बटन दबाए अपनी सरकार बनाएं
संविधान की मंशा के अनुरूप दिल्ली को कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) का 28 शपथ।
1- सभी के लिए मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा
सभी दिल्ली वासियों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा। प्राइवेट स्कूलों और हॉस्पिटलों पर मनमानी रोकने हेतु सरकार कड़े मानदंड बनाकर विशेष अभियान चलाएगी।
2-मुफ्त बस सेवा और मेट्रो में रियायतें.
सभी दिल्ली वासियों के लिए मुफ्त बस सेवा मिलेगी। मेट्रो में छात्र व छात्राओं, महिलाओं और सीनियर सिटीजन को मुफ्त सुविधा।
3- 24 घंटे मुफ्त पानी और 500 यूनिट मुफ्त बिजली
सभी दिल्ली वासियों के लिए 24 घंटे मुफ्त पानी और 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा।
4-निर्बल वर्गों के लिए मुफ्त आवास
MOBC, SC-ST और माइनॉरिटी के निर्बल वर्ग वालों के लिए मुफ्त आवास। झुग्गी वासियों को पक्के मकान की गारंटी।
5-जाति जनगणना और प्रमाणपत्र सुधार
OBC समुदाय की सही जनसंख्या के लिए जाति जनगणना कराना। 1993 के बाद बसे OBC परिवारों को OBC प्रमाणपत्र देने का प्रावधान।
6-रोजगार के नए अवसर और कौशल विकास
OBC, SC-ST और माइनॉरिटी के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर और कौशल विकास हेतु योजनाएं।
7-संविदा कर्मियों का स्थाईकरण
OBC, SC-ST और माइनॉरिटी के सभी संविदा कर्मियों का स्थाईकरण किया जाएगा।
8-स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त लोन
OBC, SC-ST और माइनॉरिटी वर्ग के लोगों को स्वरोजगार हेतु ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
9-वायु प्रदूषण और जलभराव का समाधान
वायु प्रदूषण, जलभराव की समस्या का समाधान और स्वच्छ यमुना बनाने के लिए जमीनी कार्य होगा।
10- दिल्ली में शराबबंदी लागू होगी
समाज को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में शराबबंदी लागू की जाएगी।
11-स्कूलों और अस्पतालों में मुफ्त सेब वितरण
सरकारी स्कूल के बच्चों और सरकारी अस्पताल में मरीजों को मुफ्त सेब वितरित किया जाएगा।
12- मुफ्त लैपटॉप और छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी
हाई स्कूल पास छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप और इंटर पास छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी।
13-अतिरिक्त राशन, सरसों का तेल और मक्खन
OBC, SC-ST और माइनॉरिटी के कम आय वर्ग वालों को 7 किलो राशन के अतिरिक्त 5 लीटर सरसों का तेल और 250 ग्राम मक्खन दिया जाएगा।
14-OBC छात्रों के लिए 30% कोटा और अनुदान
प्राइवेट स्कूलों में OBC, SC-ST और माइनॉरिटी छात्रों के लिए 30% कोटा और उच्च शिक्षा के लिए अनुदान दिया जाएगा।
15-वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन में वृद्धि
वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन ₹5000 महीना और OBC, SC-ST व माइनॉरिटी को ₹6000 महीना दिया जाएगा।
16-बेटियों की शादी के लिए अनुदान
निर्बल वर्ग की बेटियों की शादी के लिए ₹1,25,000 और OBC, SC-ST, माइनॉरिटी वर्ग व विधवा महिला की बेटियों के लिए ₹1,75,000 व अनाथ बेटियों को ₹2,00,000 अनुदान दिया जाएगा।
17-व्यापारी विकास बोर्ड का गठन
व्यापारी विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के निदान और विकास के लिए कार्य होगा।
18-सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में भागीदारी
सरकारी नौकरियों के प्रमोशन में OBC, SC-ST और माइनॉरिटी को वरीयता देने का प्रावधान किया जाएगा।
19- शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद
सेना व पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को ₹2 करोड़ और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।
20- किसानों को जमीन अधिग्रहण का उचित मुआवजा
किसानों के जमीन अधिग्रहण का मुआवजा ₹5 करोड़ से ₹15 करोड़ प्रति एकड़ दिया जाएगा।
21-फसल बर्बादी पर मुआवजा
किसानों की फसल किन्हीं भी परिस्थितियों में बर्बाद होने पर ₹1 लाख प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा।
22- नए अधिवक्ताओं के लिए मासिक मानदेय
दिल्ली निवासी नए अधिवक्ताओं को पांच साल तक ₹3000 तक मासिक मानदेय और 10 लाख तक बीमा व निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
23- पत्रकारों के लिए सम्मान निधि और सुरक्षा
सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनल, वेबपोर्टल पत्रकारों एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को ₹10,000 मासिक सम्मान निधि, 10 लाख का बीमा और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। पत्रकार आयोग का गठन कर पत्रकारों के सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान होगा।
24- महिला शक्ति योजना और सुरक्षा
महिला शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सरकारी नौकरी में 50% की भागीदारी और स्वावलंबन के लिए योजनाएं लागू होंगी।
25-सफाई कर्मियों का स्थाईकरण और वेतन वृद्धि
सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाएगा और उनका न्यूनतम वेतन ₹30,000 मासिक किया जाएगा।
26-ऑटो-टैक्सी ड्राइवर कल्याण बोर्ड
ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसमें उनके विकास और कल्याण की योजनाएं होंगी।
27- स्वच्छ गलियां और कच्ची कॉलोनियों का विकास
दिल्ली की गलियों और सड़कों को स्वच्छ बनाया जाएगा, सीवर की समस्या का समाधान और कच्ची कॉलोनियों का विकास होगा।
28-निःशुल्क पार्किंग और रेहड़ी पटरी दुकानदार कल्याण
समस्त दिल्ली में पार्किंग निःशुल्क होगी। रेहड़ी पटरी के दुकानदारों के कल्याण हेतु समिति का गठन होगा।
https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

