बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में टीचर सवार हुए हैं। टीचरों से भरी नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि 15 टीचर नाव से दियारा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टीचरों से भरी नाव नदी में पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बैरिया के पटजीरवा घाट पर यह हादसा हुआ है। गनीमत यह है कि सभी टीचरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सुरक्षित निकाले गए टीचर ने बताया एक महिला टीचर को अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है।हादसे का शिकार हुए टीचरों ने बताया कि अब अटेंडेंस बनाना अनिवार्य हो गया है। इस वजह से बेतिया के जिला मुख्यालय से रोजाना ये टीचर दियारा के विभिन्न स्कूलों में रोजना जाते हैं। बैरिया के पटजीरवा घाट पर एक नाव में जैसे ही 15 टीचरों से भरी नाव रवाना होती है तभी सामने से आ रही दूसरी नाव से टकरा जाती है। इस वजह से टीचरों से भरी नाव नदी में पलट गई।नदी में नाव के पलटते ही सभी टीचर हादसे का शिकार हो गए। तभी घाट पर मौजूद गांव के दूसरे लोग हल्ला मचाने लगे जिसके बाद आसपास के लोग नदी में गए।
Trending
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।
- Exclusive.विदेश से रसोई तक: LPG सिलेंडर का पूरा सफर
- SP साहब की रिंग सेरेमनी में धमाल! भोजपुरी गानों पर IPS कपल का डांस वायरल
- आज का राशिफल। 27.03.2026
- छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 40 से अधिक घायल
- ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: CM योगी की अपील—अफवाहों से रहें सावधान, घबराहट में न करें खरीदारी
- गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा
- आज का राशिफल. 26.03.2026

