वैश्य महासभा ने गणिनाथ महराज की मनाई जयंती
बड़हलगंज( गोरखपुर )में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुलगुरु बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे मद्देशिया वैश्य समाज के लोग भारी संख्या में शामिल होकर बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर परिसर मे बाबा गणिनाथ की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना हवन किया।
इसके पूर्व संत शिरोमणि भगवान शंकर जी के मानस पुत्र बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव पर लेटाघाट से मद्देशिया वैश्य समाज की महिलाओं/पुरुषो व बच्चो ने शोभायात्रा निकाल कार्यक्रम स्थल बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर परिसर मे पहुचे। इस अवसर पर मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मायाशंकर मद्देशिया, बड़हलगंज अध्यक्ष हीरालाल मद्धेशिया, डा. विनय मद्देशिया, जयप्रकाश मद्देशिया ने कहा कि बाबा गणिनाथ महाराज भगवान शिव के मानस पुत्र हैं और इनका जन्म भादो महीने में जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार को पूरे भारत, नेपाल व बांग्लादेश में मनाया जाता है। बाबा गणिनाथ ने सर्वसमाज को एकजुट करते हुए आपसी भाईचारा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुन्ना मद्देशिया, आशीष मद्देशिया, नरेन्द्र मद्देशिया, वंशबहादुर मद्देशिया, हेमन्त मद्देशिया, पंकज, गुलाब, अजित, महेश, विष्णु, दीनदयाल, रोली मद्देशिया, श्वेता, कुसुम, रेनू, रवि मद्देशिया, जवाहर मद्देशिया आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

