करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर करिश्मा कक्कड़ का गाया हुआ गाना सुनते ही मिजाज मस्त हो जाता है। उनकी मधुर आवाज कानों में मिसिरी से घोल देती है। वहीं बात करें भोजपुरी सिनेमा सनसनी अदाकारा माही श्रीवास्तव की तो वह फिल्मों और गानों में अपनी अदाकारी से महफ़िल लूट लेती हैं। हर वर्ग के दर्शकों के बीच फ़िल्म जया से अपनी अलग छाप छोड़ चुकी माही श्रीवास्तव आने वाली फिल्म ‘लॉटरी’ को लेकर फिर से सुर्खियों में है, वहीं म्यूजिकल वीडियो सांग में भी वह अपनी अदाओं और नृत्य कला से सबका मन मोह लेती हैं। वह भोजपुरी घर-परिवार और संस्कृति से जुड़े खाँटी भोजपुरी गानों में हमेशा नजर आती हैं, जिससे उनके फैंस की तादाद में काफी इजाफा तो हो ही रहा है, साथ ही ऑडियंस के बीच वह लोकप्रियता भी हासिल कर रही हैं। ऐसे में सिंगर करिश्मा कक्कड़ का गाया हुआ और अदाकारा माही श्रीवास्तव की शानदार अदाकारी से भरपूर भोजपुरी लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ लोगों के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को जहां अपनी खास शैली में सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने ब्लू कलरफुल साड़ी पहने इंडियन लुक में कमाल की अदायगी किया है।
लिंकः https://youtu.be/b-czwNV98eo?si=RZufgfusDHqYWDZ_
भोजपुरी माटी से जुड़ा यह लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ जय जवान जय किसान का नारा बुलंद कर रहा है। इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि एक बहु अपने ससुराल में पूरे परिवार की तारीफ करती हुई दिख रही है। वह अपने सौभाग्य को लेकर काफी खुश है। उसे मायके के जैसा फील आ रहा है। उसका पति फौजी जवान देश की सेवा में रत है और देवर किसान है, जो खेतों में अन्न उपजाकर देश के लोगों पेट भरता है। इस गाने के वीडियो में बहु के रूप में माही श्रीवास्तव नाचते झूमते हुए कह रही है कि…
‘ससुरा में आके भाग जागा, पियाजी से दिल हमार लागल, ओसही मिलल परिवरवा, चाहे जइसे राम जी से माँगल, एगो रहे सीमवा प एगो रहे खरिहनवा रामा, सइयां सिपहिया हमर देवरा किसनवा रामा…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने खास अंदाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं से गरदा उड़ाया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी एंड सनी, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
लोकप्रिय गायिका करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा रिलीज किया गया है। यह गीत अपने अनोखे विषय और आकर्षक धुन के कारण श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
गीत का थीम:
इस गीत में ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाते हुए दो मुख्य किरदारों को पेश किया गया है—सइयां (पति) एक सिपाही है और देवरा (देवर) किसान है। यह गीत गांव की सामान्य जिंदगी, रिश्तों के ताने-बाने और ग्रामीण जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है। गीत में हल्का-फुल्का हास्य और मनोरंजन का पुट भी है, जो लोगों को बांधे रखता है।
करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव:
करिश्मा कक्कड़ और माही श्रीवास्तव भोजपुरी संगीत उद्योग की दो लोकप्रिय कलाकार हैं। करिश्मा कक्कड़ अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं, जबकि माही श्रीवास्तव एक उभरती हुई अदाकारा हैं, जो इस गीत के म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं। दोनों की जोड़ी ने इस गीत में अद्भुत तालमेल बिठाया है, जिससे यह गीत श्रोताओं के बीच और भी प्रभावी हो गया
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स:
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी संगीत उद्योग में एक प्रमुख म्यूजिक लेबल है, जो लोकगीतों, फिल्मी गानों और म्यूजिक वीडियो के लिए प्रसिद्ध है। इस लेबल ने पहले भी कई हिट गाने रिलीज किए हैं और इस बार भी ‘सइयां सिपाही देवरा किसान’ के जरिए श्रोताओं का मनोरंजन करने में सफल रहा है।
गीत की लोकप्रियता:
यह गीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर इसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं। ग्रामीण जीवन से जुड़ा हुआ होने के कारण यह गीत खासत

