Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    March 22, 2026

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • आज का राशिफल. 22.03.2026
    • धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
    • मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
    • आज का राशिफल। 21.03.2026
    • आज का राशिफल. 20.03.2026
    • आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
    • सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»न्यूज़»राष्ट्र, धर्म और लोक कल्याण को समर्पित रहा महंत दिग्विजयनाथ का जीवन
    न्यूज़

    राष्ट्र, धर्म और लोक कल्याण को समर्पित रहा महंत दिग्विजयनाथ का जीवन

    Anil SinghBy Anil SinghSeptember 19, 2024No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्र, धर्म और लोक कल्याण को समर्पित रहा महंत दिग्विजयनाथ का जीवन
    सामाजिक एकता और शैक्षिक पुनर्जागरण पर रहा महंत जी का सर्वाधिक जोर
    गोरखपुर, 19 सितंबर। 1935 से 1969 तक नाथपंथ के विश्व विख्यात गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर में साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह जारी है। धर्म, अध्यात्म और राष्ट्र एवं समाज को लेकर महंत जी के आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप एक पहर में जीवन का रहस्योद्घाटन करने वाली श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा हो रही है तो एक पहर में समाज और राष्ट्र को प्रभावित करने वाले विषयों पर विषय के विशेषज्ञ विद्वतजन चिंतन-मंथन कर विषय को समयानुकूल बना रहे हैं। साप्ताहिक कार्यक्रम में 20 सितंबर (अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि), शुक्रवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में महंत दिग्विजयनाथ की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा होगी। पुण्य स्मरण का यह आयोजन गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे प्रारम्भ होगा जिसमें देशभर के प्रमुख संत उपस्थित रहेंगे।
    पुण्यतिथि समारोह में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की स्मृतियों के जीवंत होने के इस अवसर पर यह जानना भी प्रासंगिक है कि उन्हें युगपुरुष क्यों कहा जाता है। महंत जी न केवल गोरखनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप के शिल्पी रहे बल्कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र, धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, शिक्षा व समाजसेवा के जरिये लोक कल्याण को समर्पित रहा। तरुणाई से ही वह देश की आजादी की लड़ाई में जोरदार भागीदारी निभाते रहे तो देश के स्वतंत्र होने के बाद सामाजिक एकता और उत्थान के लिए। इसके लिए शैक्षिक जागरण पर उनका सर्वाधिक जोर रहा।
    महंत दिग्विजयनाथ का जन्म वर्ष 1894 में वैशाख पूर्णिमा के दिन चित्तौड़, मेवाड़ ठिकाना ककरहवां (राजस्थान) में हुआ था। उनके बचपन का नाम नान्हू सिंह था। पांच वर्ष की उम्र में 1899 में इनका आगमन गोरखपुर के नाथपीठ में हुआ। अपनी जन्मभूमि मेवाड़ की माटी की तासीर थी कि बचपन से ही उनमें दृढ़ इच्छाशक्ति और स्वाभिमान से समझौता न करने की प्रवृत्ति कूट कूटकर भरी हुई थी। उनकी शिक्षा गोरखपुर में ही हुई और उन्हें खेलों से भी गहरा लगाव था। 15 अगस्त 1933 को गोरखनाथ मंदिर में उनकी योग दीक्षा हुई और 15 अगस्त 1935 को वह इस पीठ के पीठाधीश्वर बने। वह अपने जीवन के तरुणकाल से ही आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेते रहे। देश को स्वतंत्र देखने का उनका जुनून था कि उन्होंने 1920 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन के समर्थन में स्कूल छोड़ दिया। उन पर लगातार आरोप लगते थे कि वह क्रांतिकारियों को संरक्षण और सहयोग देते हैं। 1922 के चौरीचौरा के घटनाक्रम में भी उनका नाम आया लेकिन उनकी बुद्धिमत्ता के सामने ब्रिटिश हुकूमत को झुकना पड़ा और उन्हें रिहा कर दिया गया।श्रीराम मंदिर आंदोलन में नींव के पत्थर हैं ब्रह्मलीन महंतश्री.
    अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण को लेकर हुए आंदोलनों में गोरक्षपीठ की महती भूमिका से सभी वाकिफ हैं। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ इस आंदोलन में नींव के पत्थर हैं। 1934 से 1949 तक उन्होंने लगातार अभियान चलाकर आंदोलन को न केवल नई ऊंचाई दी बल्कि 1949 में वह श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के नेतृत्वकर्ता भी रहे। 22-23 दिसंबर 1949 को अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति प्रकट होने के नौ दिन पहले महंत दिग्विजय नाथ के नेतृत्व में अखंड रामायण के पाठ का आयोजन शुरू हो गया था। रामलला के प्रकट होने के समय महंत जी स्वयं वहां उपस्थित थे। पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपनी जन्मभूमि स्थित मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। प्रभु रामलला के मंदिर निर्माण के लिए चले आंदोलन को उनके बाद उनके शिष्य महंत अवेद्यनाथ ने निर्णायक बनाया तो कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी तब आई जब राज्य की सत्ता का नेतृत्व भी गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। ऐसे में जब भी अयोध्या के श्रीराम मंदिर का जिक्र होगा, तो वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर के दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ आप ही स्मरित होंगे।
    शिक्षा की जलाई ज्योति से प्रकाशित हो रहा पूर्वांचल
    महंत दिग्विजयनाथ ने गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा की जो ज्योति जलाई, उससे आज पूरा अंचल प्रकाशित हो रहा है। शिक्षा क्रांति के लिए उन्होंने 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की। एक किराए के मकान में परिषद के अंतर्गत महाराणा प्रताप क्षत्रिय स्कूल शुरू हुआ। 1935 में इसे जूनियर हाईस्कूल की मान्यता मिली और 1936 में हाईस्कूल की भी पढाई शुरू हुई। नाम ‘महाराणा प्रताप हाई स्कूल’ हो गया। इसी बीच महंत दिग्विजयनाथ के प्रयास से गोरखपुर के सिविल लाइन्स में पांच एकड भूमि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को प्राप्त हो गयी और महाराणा प्रताप हाईस्कूल का केन्द्र सिविल लाइन्स हो गया तथा देश के आजाद होते समय यह विद्यालय महाराणा प्रताप इन्टरमीडिएट कालेज के रुप में प्रतिष्ठित हुआ। 1949-50 में इसी परिसर में महाराणा प्रताप डिग्री कालेज की स्थापना महंतजी की अगुवाई में हुई। शिक्षा को लेकर उनकी सोच दूरदर्शी और निजी हित से परे थी। यही वजह थी कि उन्होंने 1958 में अपनी संस्था महाराणा प्रताप डिग्री कालेज को गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु दान में दिया। बाद में परिषद की तरफ से उनकी स्मृति में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना की। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद्‌ द्वारा वर्तमान में करीब चार दर्जन शिक्षण संस्थाएं गोरखपुर क्षेत्र में संचालित हो रही हैं। इनमें प्राथमिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा तक के प्रकल्प सम्मिलित हैं।
    राजनीति को भी लोक कल्याण का ध्येय माना.
    महंत दिग्विजयनाथ ने राजनीति में भी गोरक्षपीठ की लोक कल्याण की परंपरा को ही ध्येय बनाया। 1937 में वह हिन्दू महासभा में शामिल होकर उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की विधिवत शुरुआत की। महंत जी ने 1944 में हिन्दू महासभा के प्रांतीय अधिवेशन का ऐतिहासिक आयोजन गोरखपुर में कराया। महासभा के राजनीतिज्ञ होने के कारण 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के मिथ्यारोप में उन्हें बंदी बना लिया गया लेकिन सरकार को 1949 में दस माह बाद ससम्मान बरी करना पड़ा। राष्ट्र के हित में उन्होंने 1956 में पृथक पंजाबी राज्य के लिए मास्टर तारा सिंह के आमरण अनशन को सूझबूझ से समाप्त कराया। वह 1961 में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (हिन्दू राष्ट्रपति के रूप में) निर्वाचित हुए। धर्म व सामाजिक एकता के क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय है। 1939 में अखिल भारतीय अवधूत भेष बारहपंथ योगी महासभा की स्थापना कर पूरे देश के संत समाज को लोक कल्याण व राष्ट्रहित के लिए एकजुट करने के लिए भी उन्हें याद किया जाता है। 1960 में हरिद्वार में अखिल भारतीय षडदर्शन सभा सम्मेलन की अध्यक्षता, 1961 में दिल्ली में अखिल भारतीय हिन्दू सम्मेलन का आयोजन व 1965 में दिल्ली में अखिल विश्व हिन्दू सम्मेलन का आयोजन भी उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल हैं। 1967 में गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए महंतश्री 1969 में ब्रह्मलीन हुए लेकिन उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की अमरता अहर्निश बनी हुई है।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    March 19, 2026

    यूपी सरकार के 9 साल पूरे: CM योगी बोले— “जीरो टॉलरेंस और मजबूत कानून व्यवस्था से बदली प्रदेश की तस्वीर

    March 18, 2026

    चेयरमैन प्रतिनिधि की बढ़ाई जाए सुरक्षा, षड्यंत्र के तहत करा सकते हैं हमला

    March 18, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    धर्म

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    By Anurag TripathiMarch 22, 20260

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026

    आज का राशिफल। 21.03.2026

    March 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    March 22, 2026

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026

    आज का राशिफल। 21.03.2026

    March 20, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (833)
    • कला और संस्कृति (82)
    • कैरियर (54)
    • खेल (155)
    • गोरखपुर (1,342)
    • जुर्म (162)
    • टेक्नोलॉजी (32)
    • देश (448)
    • धर्म (340)
    • न्यूज़ (1,625)
    • पर्यावरण (37)
    • बिजनेस (15)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,591)
    • मनोरंजन (735)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (516)
    • विदेश (130)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (175)
    • हेल्थ (211)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d