सांसद रवि किशन ने किया एम्स का निरीक्षण, दिए यह निर्देश सांसद रवि किशन ने किया एम्स का निरीक्षण
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बुधवार को एम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ाकेकार्यक्रम के तहत सांसद रवि किशन शुक्ला ने एम्स परिसर में वृक्षारोपण कर झा झाडू लेकर साफ सफाई भी की। और लोगों को सफाई के लिए जागरूक भी किया विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर है। ऐसे में हम सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने कर्तव्यों का अच्छे से पालन करें। मरीजों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराए। जो कार्य लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा करें।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर एम्स का अपना विशेष महत्त्व है। यह उत्तर प्रदेश के पड़ोसी प्रांत बिहार और नेपाल देश के भी मरीज यहां आते हैं। ऐसे में हमे विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। एम्स, मेडिकल कॉलेज, सहित स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधा के लिए निरंतर निर्माण कार्य हो रहे हैं। देश की स्वास्थ्य सेवाए लगातार बेहतर हो रहीं है। लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं।
सांसद ने कहा कि इसके साथ ही सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार एक नई दिशा और गति देने का काम किया है।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

