थाना गीडा जनपद गोरखपुर
हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 452/24 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त प्रिन्स यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी गणेशपुर सुकरौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 18.09.2024 को सुबह करीब 10.30 बजे वादी मुकदमा की बहन घर से कॉलेज जाने के लिए गाँव के सामने सहजनवां गोरखपुर रोड पर बन्धे के तरफ खड़ी होकर ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी । लगभग 10.45 बजे सहजनवां की तरफ से प्रिन्स यादव ने स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी से आकर उन्हे टक्कर मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । अभियुक्त प्रिंस यादव का ननिहाल वादी मुकदमा के गांव में है । प्रिंस यादव वादी की बहन से शादी करने के लिए काफी दिनों से दबाव बना रहा था । वादी की बहन द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया जिससे क्षुब्द होकर प्रिंस यादव द्वारा वादी के बहन की मृत्यु कारित की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
प्रिन्स यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी गणेशपुर सुकरौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 452/24 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 थाना गीडा जनपद गोरखपुर.
बरामदगी.
घटना मे प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर
गिरफ्तारी की टीम –
1. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रुपेश कुमार पाल, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 बृजेश कुमार सिंह, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
4. का0 विकास यादव 2, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
5. का0 उमापति वर्मा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
6. का0 सुभाष यादव 2, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर
7. उ0नि0 मनीष यादव, स्वाट टीम गोरखपुर
8. का0 रवि चौधरी, स्वाट टीम गोरखपुर
9. का0 अरुण खऱवार, स्वाट टीम गोरखपुर
10. हे0का0 अरुण कुमार यादव, सर्विलांस टीम गोरखपुर
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

