बाढ़ रोधी कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया स्थलीय निरीक्षण गोरखपुर । बढ़या कोठा पर राप्ती नदी से हो रहे तुर्कवलिया के पास कटान को रोकने के लिए बाढ़ कार्य खंड की ओर से कराए जा रहे कटान निरोधी कार्य का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने जायजा लिया। उन्होंने तुर्कवलिया सहित दर्जनों गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए मौजूद ग्रामीणों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।ग्रामीणों की कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बाढ़ आने पर पीड़ितों को ठहराने से संबंधित स्थानों का पहले से चयन कर यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। अधिशासी अभियंता, बाढ़ कार्य खंड को निर्देश दिया कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राप्ती नदी के किनारे कराए जा रहे कटान निरोधी कार्य युद्ध स्तर पर कराएं। कराकर आगामी एक सप्ताह में पूरा कराएं। हुई क्षति के आकलन के आधार पर पहले से राहत व बचाव कार्य से संबंधित तैयारियां पूर्ण कराएं। इसमें कोई लापरवाही न हो। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिकारी सहित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
शिशिर सिंह लेखपाल मौजूद रहे
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

