अरबपति कारोबारी गौतम अडानी से जुड़े मामले में अमेरिका के अंदर अरेस्ट वारंट जारी होने की पुष्टि हो गई है. अमेरिकी कोर्ट के आदेश पर इस वारंट को अनसील भी कर दिया गया है.आज तक के सूत्रों ने यह पुष्टि की है कि गौतम अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और अमेरिकी अदालत ने उसे खोल भी दिया है. वारंट को इसलिए खोला गया है ताकि विदेशी कानून प्रवर्तन को ये दस्तावेज मुहैया कराए जा सकें. अमेरिका अदालत के जज रॉबर्ट एम लेवी ने यह वारंट 31 अक्टूबर 2024 को खोलने के आदेश दिए थे. बता दें कि न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ने गिरफ्तारी वारंट को खोलने के लिए एक आवेदन किया था. आवेदन में गौतम अडानी के खिलाफ अभियोग को आंशिक रूप से खोलने और विदेशी कानून प्रवर्तन को ये दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरफ्तारी वारंट खोलने की मांग की गई थी.
Trending
- आज का राशिफल. 30.03.2026
- संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”
- गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा

