ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होने जा रहा है, लगभग साढ़े तीस लाख की लागत से स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराने जा रहा है। जिसका चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत् भूमि पूजन किया।
शुक्रवार को उपनगर के सरयू नगर में कान्हा गौ आश्रय के सामने 30.42 लाख की लागत से 294 वर्ग मीटर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत् भूमि पूजन किया। जेई सूरज यादव ने बताया कि यूपी सीएलडीएफ इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित की गई है, जो इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य करेगी। इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्लिनिक, हेल्थ वेलनेस सेंटर, एग्जाम स्पेस, लेबर रुम, टॉयलेट सहित दो अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। इस दौरान ईओ राम समुझ, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश राय ऋषि चंद, सुनील यादव, रामदास मद्धेशिया, नियाज़ कुरैशी, दीपक गौंड, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, लिपिक सुनील कुमार, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, अनूप जायसवाल, धर्मराज निषाद, अरविंद सिंह, हिमांशु गौंड, विकास गौंड, विपुल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

