ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज फिलीपींस से एमबीबीएस कर चुके डॉ सौरभ मिश्रा ने रविवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई)की परीक्षा भी पास कर लिया है। रविवार की शाम रिजल्ट आने के बाद डॉ सौरभ और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
रविवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एम सी आई) परीक्षा 12 जनवरी 2025 के परिणाम घोषित हुए हैं। मूलरूप से आजमगढ़ व अस्थाई रुप से बड़हलगंज के निवासी स्व महेंद्र मिश्रा के बेटे सौरभ मिश्रा ने बीएससी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) अमा स्कूल ऑफ मेडिसिन, मकाती, मेट्रो मनीला, फिलीपींस से जुलाई 2021 में किया है। रिजल्ट आने के बाद बड़हलगंज इलाके में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालो मे पंडित तेजेश्वरी त्रिपाठी, संतोष कटियार, नीरज पाठक, संतोष कुमार शुक्ल, डॉ मोहज्जम अंसारी, आर्दश चौबे, जय सिंह, कमलेश मिश्र, रियाज, राहुल कनौजिया, सतीश चौरसिया ने शुभकामनाएं दीं। डॉ सौरभ मिश्रा ने इसका श्रेय माता पिता के आर्शीवचन और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एएन चौबे व बुआ रानी चौबे को दिया।

