ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के डेरवा मे स्थित श्री रामअधार सिंह इंटर कालेज के संस्थापक व समाजसेवी स्व रामअधार सिंह की 40 वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
जिसमे पहले दिन सामाजिक शैक्षणिक जागरूकता रैली निकाली गयी व वैदिक हवन के साथ कार्यक्रम का सुभारम्ब हुआ तथा दूसरे दिन के कार्यक्रम का सुभारम्ब गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्राणी विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डीके सिंह मुख्य अतिथि व प्रो भारती सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व स्व रामअधार सिंह के चित्र पर् पुष्पांजलि अर्पित कर किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त बच्चों को पारितोषिक वितरण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रामअधार सिंह का योगदान अतुलनीय हैं उन्होंने ने ग्रामीण इलाकों बेहतर प्रयास करते हुए समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है जो वर्षो तक अविस्मरणीय रहेगा ।
पर्यावरण पर बोलते हुए उन्होंने ने कहा कि आज के परिवेश में वृक्षारोपण उतना ही जरूरी हो गया हैं जितना शरीर के लिए भोजन वृक्षारोपण के साथ उसका संरक्षण भी अति आवश्यक हैं ।
कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और द्वय वरिष्ठ शिक्षकों को समय देने के लिए आभार प्रकट किया ।
लकार्यक्रम के समापन के दौरान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ओझा व चिल्ड्रेन स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीतू सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश सिंह अरुण सिंह अनिरुद्ध यादव पंचदेव यादव कैलाश नाथ सिंह श्रीकांत मिश्र मार्कण्डेय मिश्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

