गोरखपुर। शहर में रामगढ़ ताल के किनारे आर के बी के से लेकर देवरिया बाईपास रोड तक सड़क का निर्माण हो रहा है जिसमें महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 1 और ताल रामगढ़ के काश्तकारों की जमीन जा रही है, मुआवजा देने के लिए माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आदेश भी पारित किया है कि मुआवजा देकर ही रोड का निर्माण किया जाए परंतु गोरखपुर विकास प्राधिकरण जबरदस्ती बिना मुआवजा दिए को रोड का निर्माण कर रहा है जिससे यहां के काश्तकारों का जो आपके वोटर और सपोर्टर है और हमेशा आपको अपना मार्गदर्शक, अभिभावक व संरक्षक मानते रहे है परंतु गोरखपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा इस बेश कीमती जमीन का मुआवजा मात्र 370 रुपए वर्ग फीट के हिसाब से दे रही है जो की बहुत ही कम है और हम लोगों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है, क्योंकि आप हमारे विधायक हैं और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी है और गोरखनाथ के मठाधीश के रूप में हम लोगों के गार्जियन भी है शासन प्रशासन द्वारा जो अन्याय हम लोगों के साथ हो रहा है उसके लिए हम आपसे गुहार लगाने के लिए मजबूर है।
आज सैकड़ो की तादाद में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और साथ में ज्ञापन भी दिया ताकि उनकी मांग पूरी हो और मुआवजे की रकम देखकर हम सभी के साथ न्याय किया जाए यह गुहार करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है
अतः महाराज जी आपसे अनुरोध है कि हमारी परेशानियों को देखिए, हम लोगों ने बहुत महंगा जमीन खरीद कर किसी तरह एक आशियाना बनाने का सपना देखा है जो की इस प्रोजेक्ट में जमीन जाने से अधूरा रह जाएगा, कम से कम जो नियम है सर्किल रेट का 2 गुना उस हिसाब से जो भी मुआवजा बन रहा है, वह हमें दिलाने के लिए अपने स्तर से आदेश करें। यहां का मिनिमम सर्किल रेट 12600 है अगर उसे सर्किल रेट के हिसाब से हमें मुआवजा मिलता है तो हम लोग खुशी-खुशी अपनी जमीन आपके इस प्रोजेक्ट के लिए देने को तैयार है और उतना मुआवजा मिलने के बाद हम सभी एक आशियाना बनाने के बारे में सोच सकते हैं।
फिलहाल आज सैकड़ो की तादाद में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और साथ में ज्ञापन भी दिया ताकि उनकी मांग पूरी हो और मुआवजे की रकम देखकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण अपने सड़क का निर्माण करें।
