Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर

    February 12, 2026

    गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

    February 11, 2026

    आज का राशिफल. 12.02.2026

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
    • गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
    • आज का राशिफल. 12.02.2026
    • प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    • जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
    • UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
    • आज का राशिफल. 11.02.2026
    • AIIMS गोरखपुर में प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»राजनीति»गोरखपुर में आईआईएम की मांग, सांसद रवि किशन ने संसद में उठाई आवाज
    राजनीति

    गोरखपुर में आईआईएम की मांग, सांसद रवि किशन ने संसद में उठाई आवाज

    Anil SinghBy Anil SinghMarch 12, 2025Updated:March 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। गोरखपुर और पूर्वांचल के युवाओं के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा के द्वार खोलने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सांसद रवि किशन ने संसद में गोरखपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) स्थापित करने की मांग रखी। खास बात यह रही कि उन्होंने यह प्रस्ताव भोजपुरी में प्रस्तुत किया, जिससे न केवल शिक्षा बल्कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति को भी नई पहचान मिली।

    सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन में कहा कि गोरखपुर और पूर्वांचल के होनहार छात्र उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा के लिए अभी तक बड़े शहरों में जाने को मजबूर हैं। यदि गोरखपुर में आईआईएम की स्थापना होती है, तो न केवल स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा।

    *गोरखपुर में आईआईएम के संभावित लाभ*

    – पूर्वांचल के छात्रों को अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध होगी।
    – स्थानीय व्यवसाय और स्टार्टअप को नए उद्यमी और प्रशिक्षित प्रबंधक मिलेंगे।
    – गोरखपुर और आसपास के जिलों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    – क्षेत्र में शिक्षा और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

    सांसद रवि किशन की इस पहल को स्थानीय युवाओं और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अब सभी की निगाहें सरकार के निर्णय पर टिकी हैं कि कब गोरखपुर को यह बड़ी सौगात मिलती है।

    *शून्यकाल से संबंधित मामले*

    शून्यकाल के अधीन मेरे संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर से संबंधित एक अत्यंत लोक महत्व के मामले को उठाने की अनुमति देने के लिए आपका हृदय से आभार !

    गोरखपुर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर है । गोरखपुर शिक्षा ,व्यापार और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है । पूर्वांचल और बिहार के लगभग 20 ज़िले अपने विभिन्न ज़रूरतों के लिए गोरखपुर पर निर्भर है । यहाँ रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क है यहाँ एयरपोर्ट भी है । गोरखपुर और इसके आस पास के ज़िलों के छात्र बड़े मेधावी हैं । उनमें अपार संभावनाएँ हैं ।वो प्रबंधन की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन गोरखपुर में प्रबंधन संस्थान न होने के कारण उन्हें काफ़ी दूर जाना पड़ता है। समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर , दलित और वंचित वर्ग के छात्र संसाधनों की कमी के कारण अपने सपने को अधूरा छोड़ देते हैं। गोरखपुर में एक भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की स्थापना हो जाने से यहाँ के छात्र – छात्राओं को अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। गोरखपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान ( IIM) की स्थापना के लिए जो भी सहायता चाहिए उसे राज्य सरकार उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है । अतः मैं आपके माध्यम से केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूँ कि गोरखपुर में एक भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM )की स्थापना करने की दिशा में तत्काल निर्णय लेकर इस क्षेत्र के भविष्य को सँवारने में महत्वपूर्ण योगदान देने की कृपा करें।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    #Political#news#gorakhpur#up
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक

    February 11, 2026

    क्रिप्टो लेन-देन पर सख्ती : नई KYC व्यवस्था लागू, माननीय वित्त राज्य मंत्री का स्पष्ट बयान

    February 2, 2026

    बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल, जमीन संबंधी कामकाज ठप

    February 2, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    न्यूज़

    दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर

    By Anurag TripathiFebruary 12, 20260

    गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

    February 11, 2026

    आज का राशिफल. 12.02.2026

    February 11, 2026

    प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    February 11, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर

    February 12, 2026

    गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

    February 11, 2026

    आज का राशिफल. 12.02.2026

    February 11, 2026

    प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    February 11, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (792)
    • कला और संस्कृति (73)
    • कैरियर (51)
    • खेल (154)
    • गोरखपुर (1,303)
    • जुर्म (158)
    • टेक्नोलॉजी (30)
    • देश (415)
    • धर्म (295)
    • न्यूज़ (1,595)
    • पर्यावरण (36)
    • बिजनेस (13)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,560)
    • मनोरंजन (725)
    • मौसम (24)
    • राजनीति (511)
    • विदेश (127)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (174)
    • हेल्थ (210)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d