संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव
कल रविवार को देश के सबसे बुजुर्ग फाइटर पायलट रह चुके स्क्वाड्रन लीडर दिलीप सिंह मजीठिया की प्रथम पुण्यतिथि सरदार नगर में उनके परिजनों (मजीठिया परिवार) के द्वारा उनकी याद में मनाई गई, इस अवसर पर मजीठिया परिवार से किरण संधू, गुरप्रीत संधू, इंदर प्रताप अकोई, गुरप्रीत कौर मजीठिया, मीरा अकोई, ईशा अकोई, रायदेव ओकाई, शिवजीत सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह मजीठिया, फतेह सिंह मजीठिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।



