Trending
- भरत तिवारी मुठभेड़ मामला: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- आज का राशिफल। 19.06.2026
- रिश्तों का कत्ल: बेटे ने सोते पिता को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, गिरफ्तार
- बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट के पद पर हुआ चयन
- आज का राशिफल 18.06.2026
- NEET 2026: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% की छूट
- आज का राशिफल 17.06.2026
- बालाजी मंदिर में बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 7000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


गोरखपुर। मेला लगता है, मेला खत्म भी हो जाता है पर कुछ आनन्दायक यादें छोड़ जाता है। ऐसा ही रहा गोरखपुर में हुआ ‘धर्म और अध्यात्म पर अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव – प्रथम संस्करण’, जिसमें दर्जनों फिल्में दिखाई गईं और फिल्मकारों व फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा हुआ। फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन जहां विवेक रंजन अग्निहोत्री जैसे दिग्गज फिल्ममेकर अपनी ‘मास्टर क्लास’ के साथ घंटों छात्रों और दर्शकों के बीच रहें , वहीं सेलीब्रिटी जूरी पूरे दिन प्रतिस्पर्धा में शामिल फिल्मों को देखते रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता मधुर भंडारकर थे, जो बॉलीवुड में अपने सार्थक सिनेमा के लिए खूब जाने जाते हैं। चांदनी बार, पेज थ्री, कोर्पोरेट, ट्रैफिक सिग्नल आदि फिल्मों के लिए खूब सराहे गए हैं। उनके काम ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए हैं, जिसमें राष्ट्रीय पुरुस्कार भी शामिल है। लगभग तीन दशकों के करियर में, मधुर भंडारकर ने खुद को भारतीय फ़िल्म उद्योग में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।