भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने फैंस व आडियंस के लिए बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी लोकगीत ‘दिल्ली में छोड़ अइला दिल रजऊ’ लेकर आई हैं। जिसे सुरीली आवाज में फेमस सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। यह शानदार लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अदाकारा माही श्रीवास्तव और गायिका सृष्टी भारती की जोड़ी में आया यह भोजपुरी लोकगीत खूबसूरत पत्नी के रहते भी पति की किसी दूसरी लड़की से आशिकी करने पर आधारित है, जो हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है। यह सांग सुनने में कानों को बहुत ही मधुर लग रहा है और देखने में आँखों को सकून दे रहा है। इस सांग के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने व्हाइट मिक्स डार्क ग्रीन कलर का लहँगा चोली पहने सबका मन मोह रही है।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग रिच लेबल पर शूट किया गया है। इस गाने की मेकिंग देखकर ही लोगों को पता चल गया है कि इस सांग को शिद्दत से बनाया गया है। एक बात मैं डंके के चोट पर बार-बार कहना चाहती हूँ कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर बहुत बड़े कला और संगीत प्रेमी हैं। जो हमेशा भव्य पैमाने पर गानों और फ़िल्मों का दिल खोलकर करते हैं। इस सांग को ही देख लीजिए कि उन्होंने कितना बेहतरीन बनाया है। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दिल्ली में छोड़ अइला दिल रजऊ’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ा दिया है। माही के साथ एक्टर विकाश यादव ने हसबैंड के रोल में शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Trending
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण
- रिश्तों का कत्ल: 16 साल के किशोर पर तीन हत्याओं का आरोप, सोते परिवार पर किया गया जानलेवा हमला
- आज का राशिफल 22.06.2026

