गोरखपुर: टावर पर चढ़ा पत्नी से धोखा खाया मशरूम की फार्मिंग करने वाला एक्स नेवीमैन, साढ़े पांच घण्टे से मशक्कत कर रही पुलिस;
गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के बघौरा चौराहा के पास एयरटेल के टावर पर चढ़ा शख्स;
गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के बेलपार के रहने वाले समरनाथ ने वर्ष 2015 में परिवार के खिलाफ जाकर रीमा से किया था प्रेम विवाह;
पढ़ा-लिखाकर पत्नी को पैरामेडिकल का कोर्स कराया, नीट की तैयारी करवाई, अस्पताल में नौकरी लगने के बाद किसी और के साथ हो गया पत्नी रीमा मौर्य का अफेयर;
कमाई के सारे पैसे उसके खाते में भेजता था, उसी के नाम से खरीदी है जमीन, अब धोखा खाया तो खो बैठा आपा;
साढ़े पांच घंटे से दोपहर 2 बजे बघौरा चौराहा के पास एयरटेल के टावर पर अपनी मांगों को लेकर चढ़ गया।
पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद होकर उसकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
घटनास्थल पर नहीं पहुंची पत्नी रीमा, लोगों को मनाने के बाद भी इस हालत में करीब जमीन से 70 फुट की ऊंचाई पर बैठा और कूदने की दे रहा है धमकी।
शुभचिंतकों के फोन करने पर कह रहा कि कूदने जा रहा हूं, अब अगले जन्म में बात और मुलाकात होगी, मौके पर गोला पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की भी गाड़ियां मौजूद।