“भाजपा नेता ने ऊर्जा मंत्री के प्रति जताया आभार
वेद प्रकाश यादव”
गोला। चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए गोला, ऊरूवा व बडहलगंज नगर पंचायत में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा किये गये करोडों रूपये के विकास की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास चिल्लूपार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
उक्त बातें चिल्लूपार क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं गगहा ब्लाक के प्रधान संघ उपाध्यक्ष अखिलेश ऊर्फ नन्हें दूबे ने चिल्लूपार में पहले शासकीय दौरे पर क्षेत्र के विकास के लिए सौगात देने आये नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके सिंह का स्वागत कर आभार प्रकट करते हुए कही।
श्री दूबे ने विधानसभा क्षेत्र के लिए ऊर्जा मंत्री द्वारा किए गए विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि ये सभी परियोजनाएं स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी जिसे मंत्री ने पूरा किया है। इन परियोजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि इन योजनाओं पर तेज गति के साथ काम करें ताकि लोगों को परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान रमेश शाही,श्रीराम यादव,दीना यादव, अजय मिश्रा,धीरज दूबे,आनंद यादव,सुधार दूबे आदि मौजूद थे।
Like this:
Like Loading...