एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग जहाँ समाप्त हो चुकी है और फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क मुंबई में तीव्रगति से किया जा रहा है। वहीं इस फिल्म के निर्माता ने एक और नई भोजपुरी फिल्म के निर्माण की घोषणा सावन के पहला सोमवार पर किया गया है। बता दें कि फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता और राजकुमार गुप्ता भोजपुरी सिनेमा जगत में धमाकेदार एंट्री किया है और अपनी भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ शूटिंग पिछले माह जून में पूरी करके सभी कलाकारों और टेक्नीशियन का दिल जीत लिया है। इस फ़िल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू मेंबर दुबारा एक साथ काम करना चाहते हैं। अभी शूटिंग कम्प्लीट हुए एक महीना भी नहीं हुआ कि फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता और राजकुमार गुप्ता ने अपने होम प्रोडक्शन की दूसरी नई फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०2’ के निर्माण करने की शुरुआत कर दिए हैं। इस फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क मुंबई में शुरू हो गया है। इस फ़िल्म के निर्देशक और संगीतकार मनोज भास्कर हैं। इस फ़िल्म की कथा-पटकथा और संवाद लिखने की जिम्मेदारी कई हिट फिल्मों के लेखक एबी मोहन ने संभाला है। फ़िल्म के हीरो अविनाश शाही हैं। बाकी फ़िल्म की अन्य जनकारी जल्द ही दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता और राजकुमार गुप्ता भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देने के लिए आगे आये हैं। उनका साथ निर्देशक व संगीतकार मनोज भास्कर दे रहे हैं। उनके निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ बहुत ही बेहतरीन बन रही है। फ़िल्म के संगीतकार मनोज भास्कर, गीतकार विनय बिहारी, प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, रमेश मौर्य हैं। लेखक रमेश राज मौर्या हैं। डीओपी अशोक सरोज, डांस मास्टर संतोष सर्वदर्शी, आर्ट गोविंद ठाकुर, कार्यकारी निर्माता बीरेंद्र कुमार लोध हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य सहायक निर्देशक रजनीश रंजन, सहायक निर्देशक संदीप, खुशी हैं। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, संचिता बनर्जी, मनोज टाईगर, विनोद मिश्रा, जे नीलम, सीपी भट्ट, संजय वर्मा, अभय राय, रिंकू भारती, साधना, पुष्पेन्द्र, मधु शर्मा आदि हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है।

