गोला। 20 जुलाई 1964 को चिल्लूपार के सीधेगौर (बल्थर) गांव में जन्में उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री व मुक्तिपथ वाले बाबा के नाम से मशहूर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी रविवार को 61 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए उत्तर प्रदेश के तमाम नेताओं सहित आम जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरे कई टैग ट्रेंडिंग में बने रहे।
बीते विधान सभा चुनाव में चिल्लूपार में पहली बार कमल खिलाकर तीसरी बार विधायक बने और हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए निकाय चुनाव,विधानपरिषद् के चुनावों और लोक सभा चुनाव में पार्टी को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले विधायक राजेश त्रिपाठी के जन्मदिन पर जनता ने दिल खोलकर प्रेम लुटाया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स विभिन्न टैग के जरिए अपने चहेते विधायक को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं
हैं। ट्विटर पर इस दौरान एक साथ कई टैग ट्रेंड में दिखे। इसमें
चिल्लूपार के लोकप्रिय विधायक,मुक्तिपथ वाले बाबा,उ•प्र• विधान मंडल दल सचेतक,वरिष्ठ पत्रकार, अभिभावक,प्रिय बड़े भाई,आदरणीय चाचा जी,पूर्व मंत्री,”चिल्लूपार के गौरव” के टैग के साथ जनता विधायक के कार्यों की तारीफ के साथ उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
विधायक राजेश त्रिपाठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद,जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह,जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन,पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार,समाजसेवी अखिलेश ऊर्फ नन्हे दूबे,सपा नेता राजेश कुमार यादव,गोला मंडल उपाध्यक्ष अजय राजभर,राकेश कुमार यादव,आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी,भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र,अनिल भट्ट,आनंद चंद,रतन प्रकाश दूबे,पूर्व जिपंस सत्यप्रकाश यादव,चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,राजकपूर सिंह सैंथवार,पूर्व प्रधान संजय राय,सरयू रत्न से सम्मानित एवं युवा भाजपा नेता उमेश कुमार यादव व पंकज सोनकर,शशिभूषण राय,राम प्रताप राय,राजेश यादव, आलोक पाण्डेय, प्रवीण दूबे,प्रशांत शाही,अखंड प्रताप शाही,नवनीत राय,घनश्याम कुमार,राजेश पाण्डेय,घनानंद यादव,अखिलेश तिवारी,विनोद तिवारी,रमेश शाही,श्रीराम यादव,सुधाकर दूबे,अशोक वर्मा आदि शामिल रहे।