“पोल पर हुई शार्ट शर्किट से लगी आग में लाखो का सामान हुआ था राख”
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज बीते अठारह जुलाई की रात बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोइलीखाल गांव निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग पिंटू निषाद के जनरल स्टोर्स की दूकान के पास पोल पर शार्ट शर्किट के चलते निकली चिंगारी से दूकान में रखा लाखों का सामान सहित लगभग एक लाख की नकदी जलकर राख हो गई थी। सूचना पाकर चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी मंगलवार को कोइलीखाल गांव पहुंच पीड़ित पिंटू से मिल उसके घावों पर मलहम लगाया तथा उसकी आर्थिक मदद भी की।
बताते चलें कि कोइलीखाल निवासी दिव्यांग पिंटू निषाद की जनरल स्टोर्स की गांव में ही दूकान है जिसमें एटीएम मशीन भी लगी थी। पप्पू जनरल स्टोर्स के सामान बेंचने के साथ आधार कार्ड पर जरुरतमंदो को रुपये देने का कार्य भी करता था। इसलिए वह अपनी दूकान में हजारों की नकदी लोगों को देने के लिए हमेशा रखता था। शुक्रवार की रात तेज हवा के चलते बिजली के पोल पर तार आपस मे लड़ गये जिससे निकली चिंगारी से दुकान मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसमें रखा फ्रिज,एटीएम मशीन, कोल्ड ड्रिंक, लैपटॉप, प्रिंटर, डिवाइस सहित एक लाख रुपए नगद जलकर खाक हो गए। आग से बगल मे स्थित जोगिंदर निषाद की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। आग के चलते पप्पू निषाद को काफी नुकसान हुआ है। यही दूकान दोनों पैरों से दिव्यांग पिंटू के जीवन का सहारा थी।मंगलवार को पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी कोइलीखाल गांव पहुंच पिंटू व जोगेंदर से मिल ढाढस बंधाया। यथासंभव आर्थिक मदद कर आगे भी सहयोग का वादा किया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के इस कार्य की सराहना की।इस अवसर पर भुवनेश्वर चतुर्वेदी, चंचल पाण्डेय, परशुराम निषाद, प्रदीप निषाद आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Trending
- महानगर को स्पोर्ट्स हब बनाने में जुटी योगी सरकार
- सिस्टम की बेवफाई और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का करारा जवाब “चौरी चौरा जन कल्याण भवन” का ऐलान
- नायब तहसीलदारों ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई चिंता
- 16 साल बाद चला बुलडोजर: गीडा प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, आवंटियों को मिली राहत
- पति के जेल जाने का उठाया फायदा, जीजा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप
- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, जान से मारने की कोशिश का भी दावा
- सीबीएसई 12वीं में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एकता शाही बनीं टॉपर
- द्वितीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में किया गया सुंदरकांड एवं भंडारें का आयोजन

