“चिल्लूपार के विभिन्न जगहों से 11 बसों का भारी बेड़ा जल्द होगा शुरू : विधायक”
“परिवहन विभाग ने चिल्लूपार में लगाया 11 बसों का भारी बेड़ा”
“आजादी के बाद से अब तक परिवहन सेवा से अछूता चल रहा था दक्षिणांचल”
गोला। आजादी के बाद से अब तक दक्षिणांचल का यह क्षेत्र राजकीय परिवहन सेवा से अछूता रहा है। यहां के लोगों को परिवहन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन योगी सरकार में अब यह क्षेत्र परिवहन सेवा से अछूता नही रहेगा। आजादी के बाद पहली बार परिवहन विभाग ने इस क्षेत्र में 11 बसों का भारी बेड़ा लगाने जा रही है। जो चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के गोला, उरूवां, धुरियापार व कछार क्षेत्र से जिला मुख्यालय व प्रदेश मुख्यालय समेत वाराणसी व दिल्ली के लिए चलेगी।
उक्त बातें चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कही। शुक्रवार को वे उपनगर गोला के तहसील चौराहा स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी। उन्होने बताया कि जनपद के दक्षिणांचल में बसा चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र का गोला, उरूवां, धुरियापार, पकड़ी, खोपापार समेत बड़हलगंज का कछार क्षेत्र आजादी के बाद अब तक राजकीय परिवहन सेवा अछूता रहा है। यहां के लोगों को आवागमन को लेकर भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जनता की इन समस्याओं को उन्होने शासन के समक्ष रखा, और परिवहन विभाग के प्रधान प्रबंधक ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए राजकीय परिवहन सेवा से अछूते चिल्लूपार विधान सभा के इस क्षेत्र से 11 बसों का बेड़ा लगाने जा रही है। उक्त आशय को लेकर परिवहन निदेशालय ने पत्र जारी करते हुए रोस्टर भी जारी कर दिया है। उन्होने बताया कि दक्षिणांचल के इस क्षेत्र से परिवहन सेवा जल्द सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। साथ ही परिवहन विभाग नपं गोला व नपं उरूवां में बस स्टैण्ड बनाने के लिए प्रयास तेज कर दी है। जिसके लिए भूमि का सर्वे चल रहा है। जल्द ही यहा बस स्टैण्ड भी बन जाएगा।
गोला, उरूवां व बड़हलगंज से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विधायक श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस क्षेत्र में परिवहन को और सुदृढ बनाने के लिए गोला बाजार, उरूवां बाजार व बड़हलगंज से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रयास किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बस के नोडल नगर निगम गोरखपुर के महापौर व नगर आयुक्त से मिलकर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग की गई है। उन्होने जल्द इस क्षेत्र से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का आश्वाशन भी दिया है।
योगी सरकार में चिल्लूपार का हो रहा समग्र विकास
उन्होने बताया कि योगी सरकार में चिल्लूपार का समग्र विकास हो रहा है। यहां बेहतर सड़क व नाली बनाने के साथ बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। इस क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र का विकास हो रहा है। साथ ही शिक्षा, खेल, नगरीय सुविधाओं का भी तेजी से विकास हो रहा है।
2026 में होगा गोला हाजीपुर का लोकार्पण
उन्होने बताया कि गोला हाजीपुर पुल का ठप निर्माण इस साल अक्टूबर माह से फिर से शुरू होगा। कार्यदायी संस्था नामित कर बजट जारी कर दिया गया है। इस बार इसका तेजी से निर्माण को पूरा कराया जाएगा और 2026 में इसका लोकार्पण होगा।

