लखनऊ। आज, दिनांक 7-9-2025 को हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाईज् यूनियन उप्र (इंटक) की केंद्रीय कार्य कारिणी की बैठक संगठन भवन स्व राजा राम मिश्रा स्मृति भवन, 20- ए रीजेन्सी टॉवर शिवाजी मार्ग लखनऊ में उपाध्यक्ष श्री वी के त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं महामंत्री श्री श्रीपाल यादव के संचालन में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों/ सदस्यों ने भाग लिया। उसके उपरांत 13 जुलाई को संगठन भवन में हुई घोषणा के अनुसार 81 वें वार्षिक सम्मेलन का प्रारंभ हुआ, जिसमें सर्व सम्मति से आगरा के वरिष्ठ नेता श्री सुमन प्रकाश मिश्रा को चुनाव अधिकारी तथा श्री छैल बिहारी श्रीवास्तव को उप चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। पूर्व रजिस्टर अध्यक्ष श्री राम चरण सिंह अपनी अत्याधिक गंभीर अस्वस्थता के कारण अपना कार्यभार श्री राम निवास त्यागी उपाध्यक्ष को सौंप चुके थे, के न आने से संगठन का कार्य बाधित न हो सर्व सम्मति/ बहुमत से श्री के॰ के॰ शर्मा को संगठन के वर्ष 2025-2026 के लिए केंद्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रमुख महामन्त्री को पुनः प्रमुख महामन्त्री घोषित किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रमुख महामन्त्री को संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर ससमय अपर श्रमायुक्त/ उप रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन को प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत किया।


