गोरखपुर। कम उम्र में बड़े मुकाम हासिल करने की चाह रखने वाली स्प्रिंगर लॉरेटो स्कूल की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गोरखपुर 26 वाहिनी वर्तमान कमांडेंट श्रीमती निहारिका शर्मा एवं गोरखपुर यूनिवर्सिटी की सोशियोलॉजी प्रोफेसर डॉ शुभी धूसिया से साक्षात्कार किया।

श्रीमती निहारिका शर्मा ने छात्राओं को बताया कि महिलाएं सदा सदा से ही सशक्त हैं बस उन्हें मेहनत से अपने-अपने क्षेत्र पर सही कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सफलता परेशानी के बाद मिलती है, पर हमेशा उसके पहले प्रयासों में होती है। अपने लक्ष्य खुद बनाएं दूसरों के रास्ते पर ना चले। उन्होने छात्राओं को प्रतिदिन पठन-पाठन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके शब्दकोश का भंडार भरता रहे। इस साक्षात्कार में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया और एक के बाद एक प्रश्नों का प्रेरणादायक उत्तर प्राप्त किया।


