-एक महीना पहले मकान में ताला बंद कर चली गई थी गांव,
-सोमवार बेटा पहुंचा तो चोरी की हुई जानकारी,
संवाददाता पादरी बाजार (गोरखपुर)।
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में रिटायर्ड दरोगा के एक महीने से बंद मकान में भीषण चोरी हो गई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी से लगभग 4 लाख रुपये के गहने और 1 लाख रुपये नकद उठा ले गए थे। सोमवार की शाम सात बजे दरोगा का बेटा मकान पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के बढ़डिहा निवासी प्रभावती राय उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक थी। वह महराजगंज जनपद से रिटायर्ड है। उनका मकान शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन के लेन सात में हैं। एक महीने पहले उनकी बेटी की तबीयत खराब होने पर वह मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ आजमगढ़ चली गई। इसी बीच चोरों ने मौका देख उनके मकान की चारदीवारी फांदकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर तीन कमरों को खंगाल डाला। सोमवार की शाम सात बजे के करीब आजमगढ़ से उनका बेटा गोलू राय मकान पर पहुंचा और गेट खोलकर अंदर गया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर कमरे में जाने पर देखा कि सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा हैं। चोर आलमारी और बक्सा तोड़कर लगभग 4 लाख रुपये के गहने और 1 लाख रुपये नकदी उठा ले गए थे। दरोगा के बेटे सौरभ उर्फ गोलू राय ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दी है। पुलिस मौके की जांच करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।