कानपुर पुलिस ने राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को नोटिस भेजकर “हद में रहने” की चेतावनी दी है।22 नवंबर को उन्होंने थाना बर्रा का निरीक्षण किया था, जिसके बाद पुलिस ने कहा—
महिला आयोग को थानों का सीधा निरीक्षण करने का अधिकार नहीं इससे पुलिस कार्य में बाधा और सेवाओं पर असर पड़ता है |आगे ऐसे निरीक्षण से बचने के निर्देश
पुलिस ने पत्र में साफ लिखा—
अपने अधिकार क्षेत्र में रहें, थानों का निरीक्षण आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

