मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद एक लोग गंभीर रूप से घायल ।पुश्तैनी मकान बंटवारा को लेकर हुई मारपीट जानलेवा हमला प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया।ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के कटघर छताई चौराहे पर मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट दो लोग हुए घायल एक व्यक्ति को गंभीर रूप से सर में चोट आई वही माला देवी उम्र लगभग 70 साल को प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया गया गंभीर रूप से घायल रविकांत गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
- मिली जानकारी के अनुसार पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर आए दिन रविकांत गुप्ता के ऊपर झगड़ा करने के नियत से धर्मेंद्र गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, थूकते थे इसका विरोध करने पर रिंकी देवी, रामजानी देवी, पिंकी देवी, अन्य कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से माराने पीटने लगे जिससे मौके पर रविकांत गुप्ता बेहोश हो गया। सर पर गंभीर चोट आया। थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

