गोरखपुर /नई दिल्ली ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
BJP से ज्यादा Instagram followers के दावे, X अकाउंट withheld और बेरोजगार युवाओं के गुस्से ने CJP को बनाया इंटरनेट का सबसे बड़ा ट्रेंड
नई दिल्ली। देश में इस समय अगर कोई चीज़ सबसे तेजी से वायरल हो रही है…
तो वह है — कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP
एक ऐसी “पार्टी” जिसका चुनाव आयोग में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कोई सांसद-विधायक नहीं कोई चुनावी रैली नहीं
लेकिन Instagram पर ऐसी popularity कि सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे—
“अब चुनाव EVM से होगा या Instagram followers से?”56 पोस्ट… और 9.4 Million followers!
वायरल screenshots के मुताबिक:
🔹 Cockroach Janta Party
सिर्फ 56 posts
करीब 9.4 Million followers
Following सिर्फ 3 accounts
वहीं दूसरी तरफ—
🔹 BJP India
लगभग 18.4K posts
करीब 8.7 Million followers
यानी सोशल मीडिया पर लोगों ने तंज कसना शुरू कर दिया
“इतने साल की राजनीति पर भारी पड़ गया एक meme page!”
कब और क्यों बनी CJP?
-
मई 2026…
-
देश में युवा:
बेरोजगारी से परेशान
-
पेपर लीक से नाराज़
भर्ती परीक्षाओं से थके हुए
-
और result waiting में frustrated थे।

तभी इंटरनेट पर “कॉकरोच” शब्द वायरल हुआ।अब आम लोग insult मानकर नाराज़ हो जाते…लेकिन Gen Z ने कहा—
“ठीक है… अब हम ही कॉकरोच हैं!”
और यहीं से शुरू हुआ एक डिजिटल व्यंग्य आंदोलन।
कॉकरोच ही क्यों चुना गया?
CJP supporters का logic बड़ा “वैज्ञानिक” बताया जा रहा है।उनके अनुसार:
कॉकरोच हर परिस्थिति में survive कर जाता है.
Nuclear level की मुश्किल भी झेल सकता है
तो भारतीय युवा भी:
exam cancel
paper leak
result delay
document verification
waiting list
सब survive कर ही लेगा!
अब Manifesto नहीं… Meme-festo चलता है CJP की पूरी राजनीति memes और roasting पर टिकी हुई है।

इसके slogans इंटरनेट पर वायरल हैं—“Main Bhi Cockroach”
“A political front of the youth”
“Secular • Socialist • Democratic • Lazy”
यानी पहली बार “आलस” को भी ideology का दर्जा मिल गया।
Followers का खेल और सबसे बड़ा विवाद
वायरल graphics में दावा किया गया कि:
49% followers पाकिस्तान से
14% USA से
14% बांग्लादेश से
भारत से सिर्फ 9%
इसके बाद इंटरनेट पर roasting का नया season शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर लोग लिखने लगे—

🔹 “देश की पहली पार्टी जिसकी विदेश नीति followers list से शुरू होती है!”
🔹 “Make in India नहीं… Follow from Abroad!”
🔹 “सीमा पार से support… comment section में revolution!”
हालांकि इन आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
X अकाउंट withheld… और popularity double
फिर अचानक @CJP_2029 अकाउंट भारत में withheld हो गया।
लेकिन इंटरनेट का नियम साफ है—
“जिसे बंद करो… वही trend बन जाता है।”
बस फिर क्या था—
“Cockroach Never Dies”
“Account गया, movement नहीं”
“System spray भी fail”
जैसे memes वायरल होने लगे।

Abhijeet Dipke का बयान भी चर्चा में
CJP से जुड़े Abhijeet Dipke का पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा—
Gen Z politically aware है
युवाओं को underestimate नहीं करना चाहिए
और युवा लोकतांत्रिक तरीके से dissent जताना जानते हैं।
लेकिन सोशल मीडिया ने इसका भी roast version निकाल दिया—
“पहले vacancy निकालो… फिर awareness check करना!”
अब सबसे बड़ा सवाल
क्या CJP सिर्फ meme trend है?
या युवाओं की frustration का नया format?
क्योंकि आज का युवा:
भाषण skip कर देता है
लेकिन 15 सेकंड की roasting reel पूरी देखता है।
फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही…लेकिन attention election जरूर जीत चुकी है और शायद पहली बार भारत की राजनीति में ऐसा हो रहा है कि—
“घोषणापत्र से ज्यादा comment section ताकतवर हो गया है!”

