गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, देर रात तक चलता रहा धार्मिक कार्यक्रम
गोरखपुर। निकट सेल टैक्स ऑफिस, तारामंडल स्थित बालाजी मंदिर में बड़े मंगल के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में सायंकाल से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और भक्तों ने बालाजी सरकार के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर एक साथ दो विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 7000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. आर.पी. त्रिपाठी, सी.पी. सिंह, दीप आनंद तिवारी, संजय पोसवाल एवं पिंटू पाठक की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव आशुतोष कुमार सिंह सहित सक्षम दुबे, सूयश दुबे, अवनीश पांडेय, कामाख्या नारायण सिंह, विश्ववा सिंह एवं जयप्रकाश ओझा समेत सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने आयोजन में सहयोग करने वाले समस्त तारामंडल वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बालाजी सरकार की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।”
जय बालाजी सरकार।


