Exclusive Story – गोरखपुर ज़ोन
“अगर योगी जी की टीम न आती तो, हम बर्बाद हो जाते” यह शब्द हैं श्रावस्ती जनपद के उन ग्रामीण की जो नदी के बीच धारा में फंस गए थे*। *उन्हें अगर समय से मदद न मिलती तो वह नदी के प्रवाह में बह जाते।
नदी के प्रवाह में फंसे इन ग्यारह लोंगों में से कुछ लोंगों का दर्द भारत समाचार के कैमरे के सामने छलक गया*। *बिलखते हुए महिलाओं ने बताया कि हमारी पूरी फसल नदी में बर्बाद हो गई।
इन सभी लोंगों से अभी कुछ देर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलने वाले है। मुख्यमंत्री के मिलने से पहले भारत समाचार के संवादाता ने ग्राउण्ड ज़ीरो पर पहुँच कर जाना उनका हाल।

