(SD) 🚊लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली NPG की मंजूरी..
लखनऊ मेट्रो के प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के डीपीआर की मंजूरी की दिशा में एक और सकारात्मक पहल। चारबाग से वसंत कुंज तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी। एलिवेटेड लंबाई 4.286 किलोमीटर और भूमिगत लंबाई 6.879 किलोमीटर होगी। प्रस्तावित कॉरिडोर को पूरा होने में लगेगा अनुमानित 5 साल का समय। योगी सरकार इसी वर्ष मार्च माह में इस परियोजना को दे चुकी है मंजूरी। प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर से जुड़ेंगे ये स्टेशन।
1. चारबाग (भूमिगत) ,2. गौतम बुद्ध नगर (भूमिगत),3. अमीनाबाद (भूमिगत), 4. पांडेयगंज (भूमिगत), 5. सिटी रेलवे स्टेशन (भूमिगत), 6. मेडिकल चौराहा (भूमिगत), 7. चौक (भूमिगत),8. ठाकुरगंज (एलिवेटेड),9. बालागंज (एलिवेटेड), 10. सरफराजगंज (एलिवेटेड), 11. मूसाबाग (एलिवेटेड) , 12. वसंत कुंज (एलिवेटेड)

