महाराजगंज.
खबर जिला महाराजगंज से जहा आम के बगीचे में नाबालिग बच्चों द्वारा आम बिनने को लेकर नाबालिगों को पेड़ में हाथ पैर बांध कर मुख में आम रखकर टार्चर किया गया जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फिलहाल पुलिस ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही कर दिया है। जानकारी के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरिहा गुरु गोविन्द राय में महज आम बीनने के आरोप में तीन बच्चों को तालीबानी सजा दी गई है। बाग के रखवालों ने तीनों बच्चों को पकड़ उन्हें पेड़ से बांध दिया। उनके मुंह में आम ठूंस दिया। आरोप है कि उन्हें मारापीटा भी गया। बागीचे में दोबारा नहीं आने की धमकी दी गई। अन्यथा इससे भी अधिक यातना भुगतने की चेतावनी दी गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तीनों बच्चों की मां चौक थाना पहुंच तीन आरोपितों के खिलाफ तहरीर दीं,वही अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया आम के बगीचे से तीन बच्चों को आम तोड़ने के कारण एक व्यक्ति द्वारा बंधक बनाया गया था। उक्त प्रकरण में थाना चौक पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइट:- आतिश कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक )

