प्रकाशन व प्रसारण हेतु
ओबीसी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में 16 बिंदुओं पर पोल खोलो अभियान चलाएगी.
आज ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने ग्रामीण जन समस्याओं को लेकर “पोल खोलो” अभियान चलाने की घोषणा किया है.
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि लगातार यह घोषणाएं और दावे किए जा रहे हैं कि 1-ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बन गया है. 2-घर-घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है. 3-पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था बन गई है. 4-बिना किसी समस्या के मुफ्त राशन का वितरण हो रहा है. 5-तटबंधों की मजबूत श्रृंखला खड़ी कर दी गई है. 7-गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और डॉक्टरों की उपलब्धता है. 8-प्राइमरी स्कूलों में बेहतर शिक्षा हो रही है. 9-सहकारी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध है. 10-बैंकों से आसानी से बेरोजगार लोगों के लिए तथा स्वरोजगार करने के इच्छुक लोगों को ऋण प्राप्त हो रहा है. 11- दलित बस्तियों का कायाकल्प हो चुका है.12- ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहुत ही अच्छी है और विद्युत फाल्ट होने पर तत्काल उसको ठीक किया जा रहा है. 13- ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय सरकारी कार्यालयो में जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है और त्वरित निस्तारण किया जा रहा है. 14- ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार और स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है. 15- किसानो की आय दोगुनी हो चुकी है. 16-पिछड़े और दलित समाज के आरक्षण कोटा के अंतर्गत कार्य हो रहा है और उन्हें सामाजिक न्याय मिल रहा है.
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि उपरोक्त 16 बिंदुओं पर ओबीसी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और आम जनता में इसका जायजा लेंगे दावे झूठे पाए जाने पर पोल खोलने का काम करेंगे तथा मीडिया और मांग पत्रों तथा ज्ञापन के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार के समक्ष तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवाज उठाएंगे.
भवदीय
काली शंकर यदुवंशी
राष्ट्रीय अध्यक्ष- ओबीसी पार्टी
M- 8009794999
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

