Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    March 22, 2026

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • आज का राशिफल. 22.03.2026
    • धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
    • मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
    • आज का राशिफल। 21.03.2026
    • आज का राशिफल. 20.03.2026
    • आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
    • सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»देश»सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें
    देश

    सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    Anil SinghBy Anil SinghJuly 16, 2024No Comments10 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    जम्मू कश्मीर – जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों का हमला, आतंकी हमले में ऑफिसर समेत 4 जवान शहीद, सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान हमले में शहीद, धारी गोटे उरारबागी में सर्च ऑपरेशन चल रहा था, राष्ट्रीय राइफल्स,जम्मू-कश्मीर पुलिस का था ऑपरेशन, सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग, फायरिंग में एक घायल जवान का चल रहा इलाज, जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों ने किया हमला

    लखनऊ – आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय सस्पेंड किये गए, पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई, सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी, अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को बहाल किया था, पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप, प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था, वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबंध रहेंगे

    लखनऊ – 21वीं पशुगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, 10 बजे बख्शी का तालाब लखनऊ में कार्यक्रम

    लखनऊ – मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, दर्शनार्थियों को जाम लगने से होती थी काफी परेशानी, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत, बीकेटी के कठवारा में सिद्ध पीठ मां चंद्रिका देवी दरबार

    लखनऊ – जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यक्रम, जल कोष यात्रा का शुभारंभ करेंगे स्वतंत्रदेव सिंह, थोड़ी देर में भूजल सप्ताह के अवसर पर जल कोष यात्रा, 1090 चौराहे से यात्रा को रवाना करेंगे स्वतंत्रदेव सिंह, 4 बजे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा करेंगे

    कानपुर देहात – अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान, कानपुर एडीजी जोन के मार्गदर्शन पर चला अभियान, एएसपी,सभी सर्किल क्षेत्राधिकारी अभियान का कर रहे नेतृत्व, सभी थानों पर 22 टीमों का किया गया गठन, रात्रि में पुलिस अभियुक्तों की तलाश में दे रही है दबिश, अभियान की हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण, एसपी मूर्ति, एएसपी टीमों का कर रहे हैं औचक निरीक्षण, पुलिस टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर भेज रही है जेल

    उन्नाव – निर्वाचन कार्यालय संबद्धता बताकर विद्यालय नहीं जा रहे दो शिक्षक, दोनों शिक्षक निर्वाचन कार्यालय से अटैचमेंट का देते हैं हवाला, प्राथमिक विद्यालय सेलापुर,प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी में तैनात, लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों शिक्षकों की लगाई गई थी ड्यूटी, दोनों शिक्षक संबद्धता से कार्य मुक्त हो चुकें हैं- सीडीओ, शिक्षकों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी- सीडीओ, शिक्षक पीयूष त्रिवेदी और राहुल तिवारी लगातार हैं अनुपस्थित, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में हैं दोनों प्राथमिक विद्यालय

    गोरखपुर – अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर एक फ्लैट में लगी आग, अज्ञात कारणों से फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप, आग से 4 मंजिला अपार्टमेंट में मची अफरातफरी, महिला ने अपनी बेटियों के साथ भागकर बचाई जान, सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां, 1 घंटे के प्रयास के बाद दमकल ने आग पर पाया काबू, कोतवाली के दीवान बाजार में स्थित है हेमंत अपार्टमेंट

    अलीगढ़ – लिफ्ट सही करने के लिए कहना लोगों को पड़ा भारी, बिल्डर ने अपार्टमेंट में रहने वालों के साथ की मारपीट, अपार्टमेंट मालिक से लिफ्ट को सही करने को कहा था, मारपीट में महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को दीनदयाल अस्पताल में कराया गया भर्ती, क्वार्सी थाना इलाके के धौर्रा माफी में है अपार्टमेंट

    बागपत – बिजली का तार टूटकर महिला के ऊपर गिरा, विद्युत तार से करंट लगने से महिला की मौत, खेत में भिंडी तोड़ने गई थी मृतक महिला, बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा गांव का मामला

    बागपत – गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले पर हमला, घर में गैस सिलेंडर देकर वापस लौट रहा था युवक, रास्ते में रोक कर किया युवक पर हमला, घायल युवक को गली में फेंककर हमलावर फरार, घायल युवक को हायर सेंटर किया गया रेफर, रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव की घटना

    बागपत – छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को धमकी, दबंग ने युवती को बदनाम करने की धमकी दी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू, बागपत के बालैनी थाना इलाके का मामला

    बागपत – यात्रियों से मोबाइल छिनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल बरामद, रोपी ने तीन यात्रियों से छीने थे तीन मोबाइल, खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी

    मऊ – पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल, घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली इलाके में मुठभेड़

    झांसी – कच्ची जहरीली शराब पीने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप, कबूतरा डेरा पर कच्ची शराब पीने से मौत, लहचूरा थाना क्षेत्र के रोरा गांव की घटना

    बदायूं – पुलिस ने चोरी करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार, दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 9500 रुपये नगद बरामद, भैंस चोरी के मामले में बिल्सी पुलिस ने गिरफ्तार किया, दोनों लोगों पर चोरी के पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, बिल्सी पुलिस ने फतेहपुर कुबरी जाने वाले मार्ग से पकड़ा

    मेरठ – बीजेपी नेता को हिरासत में रखकर माफी मंगवाने का मामला, सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला जांच पूरी होने तक छुट्टी पर, SSP को सीओ नवीना ने बीजेपी नेता के खिलाफ दी है तहरीर, बीजेपी नेता पर सीओ के साथ अभद्रता, बदसलूकी के आरोप हैं, बीजेपी नेता नेमू पंडित पर बीयर के नशे में होने का आरोप, बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने की थी पुलिसकर्मियों की शिकायत, बीजेपी महानगर युवा मोर्चा के महामंत्री नेमू पंडित से की प्रताड़ना, गंगानगर पुलिस,सीओ नवीना पर भाजपाईयों ने लगाये हैं आरोप

    मथुरा – डिजिटलीकरण के विरोध में गरजे शिक्षक, टैंक चौराहे से पैदल चलकर शिक्षकों ने घेरा मुख्यालय, मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा, शिक्षकों ने लगाया जाम, जाम में फंसे डीएम-एसएसपी, ऑनलाइन हाजिरी का शिक्षकों ने जमकर विरोध किया

    बस्ती में सपा सांसद और विधायक का धरना जारी, लगातार तीसरे दिन भी धरने पर डटे संसाद,विधायक, अपहृत मोहित यादव का पुलिस नहीं लगा पा रही सुराग, 12 जुलाई को दिनदहाड़े मकान से किया गया था अपहरण, अभी तक पुलिस 4 लोगों को भेज चुकी है जेल, मुख्य आरोपी और उसके साथी चल रहे हैं फरार, खीरीघाट के अविनाश सिंह के मकान से हुआ अपहरण

    कौशाम्बी – अतीक के गुर्गे शाकिब ने मांगी 5 लाख की रंगदारी, गवाह रुखसाना के भांजे से मांगी 5 लाख की रंगदारी, राजूपाल हत्याकांड के गवाह रुखसाना के भांजे से मांगी रंगदारी, रुखसाना की गवाही पर आबिद प्रधान को उम्रकैद हुई है, 5 लाख रकम नहीं देने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी, पीड़ित नदीम के विरोध करने पर मारने की कोशिश की, पीड़ित नदीम की शिकायत पर आरोपी शाकिब पर केस दर्ज, राजूपाल हत्याकांड में नदीम की मौसी रुखसाना मुख्य गवाह थी, 29 मार्च 2024 को सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी, संदीपन घाट के उजिहिनी खालसा का रहने वाला है पीड़ित नदीम

    रायबरेली – सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को मारी टक्कर मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से हुआ फरार, मिलएरिया के मोहम्मदपुर चौराई गांव की घटना

    रायबरेली – दबंगों के भय से घर छोड़ने को मजबूर परिवार, पीड़ित ने घर के बाहर घर बिकाऊ के लगाए पोस्टर, दबंग तारिक अहमद,उनके साथियों से हैं परेशान, 9 जुलाई को दबंगों ने पीड़ित का खेत जुतवाया, विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार को पीटा, स्थानीय पुलिस दबंगों को दे रही है संरक्षण- पीड़ित, सलोन के धमकी मजरा मीरजहापुर गांव का मामला

    रायबरेली – अनंदा डेयरी के संचालक समेत 14 पर मुकदमा दर्ज, जांच में पनीर दूध समेत अन्य नमूने मिले थे फेल, न्यायालय में 14 कारोबारियों के खिलाफ किया मुकदमा, आनंदा डेयरी के संचालक समेत अन्य पर लगेगा जुर्माना

    रायबरेली – संदिग्ध हालत में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, हरचंदपुर के पूरे दुलारा जोहवाशर्की की घटना

    रायबरेली – चौकी पहुंची घायल पीड़िता को चौकी इंचार्ज ने भगाया, सुबह सुबह नींद खराब करने की बात कहकर चौकी से भगाया, पीड़िता ने चौकी इंचार्ज व स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप, रास्ते के विवाद को लेकर दंबगों ने की थी पीड़िता से मारपीट, मखदुमपुर चौकी में तैनात है चौकी इंचार्ज रवि सिंह, गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्ली गांव का था पूरा मामला

    बरेली – यूपी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने दिया डीएम को ज्ञापन, कोटेदारों पर दर्ज फर्जी मुकदमे के सम्बंद में दिया ज्ञापन, एफएसडीए ने राशन का लिया था नमूना जांच में निकला फेल, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, 16 दुकानों के खाद्यान्न के लिए थे नमूने 12 निकले फेल, कोटेदारों ने खाद्य विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

    संभल – कल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला, अस्पताल संचालक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, महिला के पति की तहरीर पर चार पर केस दर्ज, जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्टाफ भाग गया था, बहजोई स्थित श्रोत्रिय हेल्थ केयर सेंटर का मामला

    कासगंज – बेटे की शादी से पहले पिता समधन को लेकर फरार, 10 बच्चों का बाप 7 बच्चों की मां को लेकर फरार, बेटे की शादी की बात करने गया पिता को समधन से प्यार, कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र का मामला

    लखीमपुर – बहनोई ने साले की गोली मारकर की हत्या, शादी की खुशियां गोली चलने से मातम में बदली, विवाद के बाद बहनोई ने गोली मारकर हत्या की, हैदराबाद थाना क्षेत्र के बगहा गांव की घटना

    ग्रेटर नोएडा – तेज रफ्तार कार और पिकअप में भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत,9 लोग घायल, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, 4 लोगों की हालत गंभीर, दिल्ली किया गया रेफर, इकोटेक थर्ड के चोगानपुर गोल चक्कर के पास की घटना

    आगरा – गुंडे को शराब के लिए पैसे न देना युवक को पड़ा भारी, पैसे ना देने पर युवक को गुंडे ने जमकर पीटा, मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ पीड़ित युवक, काम से घर लौटते वक्त हुई युवक के साथ घटना, पीड़ित युवक की शिकायत पर गुंडे के खिलाफ केस दर्ज, आगरा के छत्ता थाना इलाके का मामला

    आगरा – सिगरेट के चक्कर में हुआ जमकर बवाल, मारपीट, दुकान संचालक पर कार सवारों पर हमला करने का आरोप, लाठी डंडों से कार सवार दो व्यक्तियों पर बोला हमला, हमले और मारपीट में घायल हुए कार सवार 2 लोग, एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती, दूसरा छुटमुट घायल, पीड़ित कार सवारों की शिकायत पर नामजद केस दर्ज, सदर क्षेत्र के शहीद नगर चौकी क्षेत्र का मामला

    दिल्ली -NEET पेपर लीक मामले से जुड़ी बड़ी खबरM,हजारीबाग से राजू उर्फ राजकुमार हिरासत में, CBI टीम ने राजकुमार को हिरासत में लिया

    देहरादून – राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को सुविधा, राज्य के खिलाड़ियों को मिली बस और ट्रेन का टिकट, खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर शासनादेश हुआ जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने सीएम धामी का जताया आभार, खेल विभाग खिलाड़ियों के लिए ले रहा अहम फैसले-रेखा

    दरभंगा – पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, बिहार के दरभंगा में मुकेश सहनी के पिता की हत्या, दरभंगा के एसएसपी ने हत्या की पुष्टि की, जीतन सहनी की घर में हत्या – एसएसपी दरभंगा, घर के अंदर जीतन सहनी का क्षत विक्षत शव मिला, VIP पार्टी के अध्यक्ष हैं मुकेश सहनी

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    March 22, 2026

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    आज का राशिफल। 21.03.2026

    March 20, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    धर्म

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    By Anurag TripathiMarch 22, 20260

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026

    आज का राशिफल। 21.03.2026

    March 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    March 22, 2026

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026

    आज का राशिफल। 21.03.2026

    March 20, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (833)
    • कला और संस्कृति (82)
    • कैरियर (54)
    • खेल (155)
    • गोरखपुर (1,342)
    • जुर्म (162)
    • टेक्नोलॉजी (32)
    • देश (448)
    • धर्म (340)
    • न्यूज़ (1,625)
    • पर्यावरण (37)
    • बिजनेस (15)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,591)
    • मनोरंजन (735)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (516)
    • विदेश (130)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (175)
    • हेल्थ (211)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d