पायनियर सोनभद्र
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में दम्पती की मौत हो गई। घर की पोताई के दौरान स्टैंड फैन को हटाते समय पत्नी करंट की चपेट में आ गई, उसे बचाने की कोशिश में पति भी जद में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
देवाटन गांव निवासी इद्रीश (32) पुत्र आलम और उसकी पत्नी नजबून खातून (28) मुहर्रम के तीजा की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए घर की साफ सफाई कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर की मिट्टी से पोताई करते समय नजबून पंखा हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। पैर गिला होने से वह करंट की चपेट में आ गई।उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद पति उसे बचाने गया तो वह भी करंट के कारण चिपक गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
Trending
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
