नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा समस्त जोनल अधिकारी के साथ बैठक की गई बैठक में सावन माह के दृष्टिगत मंदिरों की विशेष स्तर पर साफ सफाई कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया है महानगर में स्थित मानसरोवर मंदिर झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर की विशेष तौर पर अच्छे से साफ सफाई करने हेतु संबंधित जनरल अधिकारियों व सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया गया इसके अलावा इन स्थानों पर फॉगिंग एंटी लारवा का छिड़काव व चुना मेलाथियान ब्लीचिंग पाउडर का विशेष तौर पर छिड़काव कराया जाए जोनल अधिकारी अपने जोन में नाले व सड़कों की सूची जहां पर रोड व नल खराब है उन स्थानों की सूची बनाकर उपलब्ध कारण जिससे उन्हें बनवाया जा सके ऐसे वार्ड की में लाइट लगती है उनकी सूची बनाएं जिससे डार्क स्पॉट खत्म किया जा सके नालों की स्थिति, सफाई व ऐसे स्थान जहां पर जल भराव होते हैं उन स्थानों पर कदापि जल भराव ना होने पाए। जहां पर नालियों से पानी निकालने की सुविधा न हो उन नालियों को बड़े नालों से कनेक्ट करें जिन स्थानों पर बड़े नालों की आवश्यकता है उनकी सूची उपलब्ध कराये। वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का यूजर चार्ज जमा कारण जिन दुकानदारों द्वारा कूड़ा गाड़ी में नहीं दिया जाता है उन दुकानों का चालान किया जाए प्रतिदिन हर वार्ड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए रात्रि कालीन साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जाए महानगर में जितने भी फूड या फास्ट फूड के ठेले लगाए जाते हैं उनसे यूजर चार्ज हर हाल में लिए जाए इसके अलावा वार्ड के माननीय पार्षद गणों को भी उसमें शामिल किया जाए जिन स्थानों पर बड़े-बड़े सब्जी मार्केट लगते हैं वहां से कूड़ा कलेक्ट किया जाए वह यूजर चार्ज लिया जाए समस्त जोनल अधिकारी अपने अपने जोन में वृक्षारोपण करने हेतु आवश्यक स्थान देखे जाएं महानगर में जितने भी नारियल पानी के ठेले लगाए जाते हैं उनसे भी यूजर चार्ज वसूले जाए।
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

