रेडक्रॉस टीम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा.
जरूरत मंदो मे बांटी राहत सामग्री
गोरखपुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी गोरखपुर की टीम ने तहसील गोला के सरयू राप्ती के बाढ़ से ग्रस्त क्षेत्रों का आज रविवार को भ्रमण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा जरूरत मंदो को राहत सामग्री वितरित की गयी।
रेडक्रास के मण्डल प्रभारी/सचिव अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाढ़ ग्रस्त राजस्व ग्राम कोलखास, रामनगर, पटना, दिस्तवलिया, लखनौरी, सूबेदार नगर का भ्रमण करने बाद उन्होंने बताया की आपदा ग्रस्त प्रभावित गांवों की आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है,रेडक्रास हर एक चिन्हित प्रभावित पीडितों को किचेन सेट, तारपोलीन, हाईजिन, बाल्टी, कपड़े, स्वच्छता किट, का वितरण किया जायेगा, वहीं आपदा ग्रस्त गावों मे कुशल डॉक्टर की टीम के साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से आवश्यक दवा भी उपलब्ध करायी जायेगी।
वहीं आज कोलखास, रामनगर, दिस्तवलिया, जरुरत मंद क्षत विहीन लोगों को तारपोलीन, व महिलाओं को हाईजिन कीट वितरित की गयी।
उक्त जानकारी देते हुवे इंडियन रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया कि रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह के मार्गनिर्देशन में चल रहे इस बाढ़ राहत सामग्री वितरण के अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री हृदय शंकर सिंह, रेडक्रास के आजीवन सदस्य प्रभात सिंह, छोटकु सिंह, जयंत सिंह, जितेन्द्र यादव, उमेश यादव, भोली यादव, धर्मेंद्र सोनकर सहित कई वॉलंटियर उपस्थित रहे।
यह बातें ज्ञानेंद्र ओझा (रक्तदान प्रभारी)
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, गोरखपुर ने बताई।

