45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर फेंकी गई मिली लाश
गोरखपुर ।खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को एक युवक का शव मिला उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। पास में खून से सना लकड़ी का पटरा मिला है। आशंका है कि इसी से युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई। इसके बाद उसकी लाश फेंक ठिकाने लगा दी गई।
घटना स्थल से कुछ दूर पर मृतक की साइकिल मिली है। जेब से पुलिस को आधार कार्ड, मोबाइल फोन और सहज जन सेवा केंद्र बैंक पास बुक मिली। इसके आधर पर शव की पहचान रामबदन (45) के रुप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।*जीजा पर हत्या का आरोप*
मृतक की बेटियों ने अपने जीजा और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि जीजा ने पहले बहन की हत्या की। इसमें पिता ने केस दर्ज कराया, जिसके बाद जीजा और उसके बड़े भाई जेल चले गए। जबकि, परिवार के बाकी लोग अभी बाहर हैं। पिता लगातार केस की पैरवी कर रहे थे। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए उनकी हत्या करा दी।
मृतक की बेटियों ने बताया, उनके पिता रामबदन मजदूरी करते थे। शनिवार की सुबह वो साइकिल से घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। रात 9 बजे तक जब घर नहीं लौट तो उनकी तलाश शुरू की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सुबह उनकी लाश मिली।
Trending
- 63वां प्रांतीय महाधिवेशन शुरू: शिक्षकों की आवाज बुलंद, संघर्ष का संकल्प
- आज का राशिफल. 06.05.2026
- गोरखपुर में 6–8 मई तक शिक्षकों का महासम्मेलन: 63वां प्रांतीय महाधिवेशन होगा ऐतिहासिक
- 6-7 मई 2026 की दरमियानी रात होगा ईटा एक्वारिड्स उल्का वृष्टि का अद्भुत खगोलीय नज़ारा
- आज का राशिफल 05.05.2026
- एम्स गोरखपुर में ‘रिसर्च स्मार्ट’ कार्यशाला आयोजित, नेत्र अनुसंधान में नवाचार पर जोर
- सत्ता के संरक्षण में ‘चंदा खेल’! बड़हलगंज थानेदार पर गंभीर आरोप
- एम्स गोरखपुर में हिप जॉइंट सर्जरी पर उन्नत वैज्ञानिक कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन

