रामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रामपुर जिले के मिलक में हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो बसों में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है।
हादसा सुबह 4:30 बजे मिलक रामपुर नेशनल हाईवे पर भैरव बाबा मंदिर के पास हुआ। सोमवार की सुबह एक रोडवेज और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 50 यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाकी अन्य घायलों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी समेत सीओ ने जायजा लिया। डीएम ने बताया कि निजी बस गलत दिशा से आ रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। निजी बस श्रावस्ती जा रही थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। नौ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
Trending
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,

