ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने बताया कि चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही साफ नजर आया. चौरी चौरा तहसील के ब्रह्मपुर ब्लॉक में बन रहे गोबडोर से लेकर टम्टा तक लगभग 6 किलोमीटर रोड का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत हो रहा है जिसकी ओबीसी पार्टी द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद आज संयुक्त रूप से जांच के दौरान अस्सिटेंट इंजीनियर के.के. पांडे और जूनियर इंजीनियर तथा निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की उपस्थिति में ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर ने मानक के विपरीत हो रहे सड़क निर्माण की कमियों को मौके पर बताया जिसमें दो जगह सड़क की मोटाई नापी गई एक जगह पर केवल 1 सेंटीमीटर सड़क की मोटाई पाई गई और दूसरी जगह पौने तीन सेंटीमीटर पाई गई जबकि ऊपरी लेयर कम से कम 3 सेंटीमीटर होना चाहिए. पैदल यात्रियों के लिए सड़क के किनारे किनारे मानक के अनुरूप मिट्टी डालकर चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और ना ही पानी निकासी के लिए नाली ही बनाया गया और सड़क के बीचो-बीच कई जगह विद्युत पोल है जिसे हटाया भी नहीं गया जबकि यह सारी जिम्मेदारी सड़क निर्माण एजेंसी की है.
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना की गाइडलाइन में साफ है की सड़क निर्माण 9 महीने के अंदर खत्म हो जाना चाहिए या अधिकतम साल भर तक एक्सटेंशन दिया जा सकता है जबकि सड़क के निर्माण में साल भर से अधिक का समय हो चुका है.
काली शंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना की गाइडलाइन में है कि सड़क की संयुक्त निरीक्षण 2 महीने में ग्राम प्रधानों के साथ संयुक्त जांच हो 4 महीने में विधायक के साथ हो तथा 6 महीने के अंदर सांसद के साथ संयुक्त निरीक्षण होना चाहिए जबकि एक भी निरीक्षण किसी के भी साथ नहीं हुआ इसे जनप्रतिनिधियों की लापरवाही कहें या अज्ञानता.
काली शंकर ने बताया कि हम निष्पक्ष एजेंसी से इस सड़क निर्माण के जांच की मांग करते हैं.
काली शंकर ने कहा कि लगता है कि विधायक सांसद अपने अधिकार नहीं जानते, या जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं.
संयुक्त निरीक्षण में साफ-साफ सड़क निर्माण की खामियां दिखाई दिया है. ओबीसी पार्टी ने चेतावनी दिया कि यदि मानक के खिलाफ सड़क बनी तो जनता भी सड़क पर उतार कर लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगी
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

