- केन्द्रीय राज्यमंत्री ने तटबंध का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आदेश
केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान छितहरी थुंनी तटबंध ग्राम गोपालपुर के पास बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने गोरखपुर के राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित छितहरी थुंनी तटबंध के किमी 2.480 पर ग्राम गोपालापुर के पास जिसकी लागत 249.61 लाख एवं राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित छितहरी थुंनी तटबंध के किमी 1.800 से किमी.2.400 के मध्य ग्राम गोपालापुर के पास जिसकी लागत 966.97 लाख का बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किए। केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान ने कहा कि तटबंध का सुरक्षात्मक कार्य जो भी कार्य शेष रह गया हो बाढ़ की दृष्टिकोण को देखते हुए अतिशीघ्र पूर्ण कर दें जिससे की क्षेत्र के जनता को किसी तरह की अशुविधा न हो। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर क्षेत्र में विकास का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता गंडक के.पी.सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड बी.बी.सिंह, संघ प्रकाश राव सहायक अभियंता,भोलेन्द्र यादव जूनियर इंजीनियर, दिलीप कुमार, रामपृत यादव, सुनील गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, मनोज शुक्ला जिला पंचायत सदस्य, नरेन्द्र सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष, नरेन्द्र यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, राकेश त्रिपाठी, माया शंकर शुक्ला जिला पंचायत सदस्य, सुनील यादव प्रधान प्रतिनिधि,इन्द्रजीत यादव, अरविंद पासवान, उपेन्द्र पासवान, चूड़ामणि शाही सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

