बदलते परिवेश में अपराध करने का बदला तरीका नए कानून में उसकी सजा -डॉ गौरव ग्रोवर(एसएसपी)
अंग्रेजों के समय के कानून को बदलकर स्वदेशी कानून बना न्याय संहिता-एस पी सिटी
अपराध पत्रकारिता का बदलता स्वरूप और नये कानून पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने आयोजित किया संगोष्ठी
गोरखपुर । एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि आईपीसी सीआरपीसी कानून जो अंग्रेजों के समय से चला रहा है उसे बदलकर स्वदेशी कानून बना दिया गया है समय के साथ परिस्थितियों बदली अपराध अपराधी और अपराध करने का तरीका बदलता गया इसकी जांच करने के लिए और माननीय न्यायालय में सुबूत इकट्ठा करने का तरीका और चार्जशीट प्रस्तुत करने और इसका ट्रायल के समय जो औपचारिकताएं होती है। वह अभी समय के साथ बदल रहा है नये कानून में जो भी बदलाव किए गए हैं उसे भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है कि भविष्य में कैसी परिस्थितियों होगी कैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होना चाहिए कौन से हमारे पास सबूत होने चाहिए और जांच की विश्वसनीयता भी बनी रहेगी इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि वादी और प्रतिवादी दोनों के साथ न्याय हो किसी के साथ अन्याय ना हो उक्त बातें मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति द्वारा गोरखपुर के एक स्थानीय होटल में आयोजित अपराध पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और नए कानून पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान उन्होंने कही। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों एक सिक्के के पहलू हैं जितना समय पुलिस किसी घटना पर देती है उतना समय पत्रकार भी उन बारीकियां को समझते हैं और अपने लेखनीय के माध्यम से समाचार पत्रों में प्रकाशित करते हैं।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एसपीओ बीडी मिश्रा ने कहा कि नये कानून में सेक्शन 73 प्रेस के लिए जोड़ा गया है कानून में जितनी नयी व्यवस्थाएं दिया गया है चाहे पत्रकारिता से संबंधित 73 हो या किसी वयस्क महिला के साथ प्रपंच सेक्सुअल रिलेशन हो या भारत की संप्रभुता संपन्नता एकता अखंडता हो या संगठित अपराध हो वह अचानक नहीं जुड़ा यह सारे मामले विगत 10 वर्षों से किसी न किसी मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हुआ माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देशित किया कि इस पर कानून बनाया जाए इस परिपेक्ष में सेक्शन 73 कानून बना है। मुख्य वक्त बीडी मिश्रा ने नए कानून के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया।
विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी सिंह ने नये कानून के बारे में सभी पत्रकारों को विस्तार से बताया। नये कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज करने पर कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा को सम्मानित किया गया। सम्मान के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार टीपी शाही विवेकानंद तिवारी अधिवक्ता रूपल तिवारी वरिष्ठ पत्रकार सफी आज़मी ,मानव सेवा संस्थान के राजेश मणि को सम्मानित किया गया अंत में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

