- प्रेमिका से बात करते-करते युवक ने कनपटी पर तमंचा से मार ली गोली
गोरखपुर । प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। कार में बैठकर उसने महिला को वीडियो कॉल किया। फिर कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार देर रात की गुलरिहा के सरैया पेट्रोल पंप के पास की है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को कार से तमंचा भी मिला है
शाहपुर के खजांची चौक का अखिलेश शर्मा उर्फ छोटू (23) एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह 2 बेटियों का पिता था। परिजनों ने कहा- महिला की 3 शादी कर चुकी है। अब उसने अखिलेश को अपने जाल में फंसाया था। रुपयों के लिए अखिलेश को ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया है।
परिजनों का कहना है कि महिला खुद को अखिलेश की पत्नी बताती थी।
महिला ने बना लिए थे वीडियो
पुलिस का कहना है कि अखिलेश की कुछ समय पहले खजनी की महिला से जान पहचान हुई थी। इस बीच दोनों के संबंध गहरे हो गए और महिला ने अखिलेश का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। पिछले कुछ समय से यवक काफी परेशान चल रहा था।
महिला ने पहले भी 3 युवकों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया था। अखिलेश चौथा युवक था, जो उसकी जाल में फंसा था। तंग आकर उसने मंगलवार की देर रात महिला को कॉल किया। पहले दोनों में जमकर बहस हुई, फिर अखिलेश ने खुद को गोली मार ली।
अखिलेश के परिवार वाले इस घटना से सदमे में हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब महिला की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है।
पड़ोसियों का कहना है कि अखिलेश एक सीधा-सादा और मेहनती युवक था। उसकी अचानक आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहा था। कॉलोनी के लोगों ने उसे कई बार परेशान देखा था, लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

