गोरखपुर के गुलरिहा थाना के तहत ग्राम मोहद्दीनपुर टोला सेमरा में 30 जुलाई को हुए दो पक्षों के मारपीट में पुलिस ने मात्र एक पक्ष का मुकदमा पंजीकृत कर दूसरा पक्ष जो पीड़ित और घायल हैं उन्हें दुतकार दिया है ।इस संबंध में पीड़िता खुशबू निशा पत्नी बरकल्ला जिले के कप्तान के पास अपनी फरियाद शुक्रवार को गांव के लोगों के साथ रिपोर्ट दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया। उनका आरोप है 30 जुलाई की शाम उनका बेटा दूसरे टोले पर दूध लेने जा रहा था। पुरानी रंजिश के वजह से गांव के ही कुछ लोग उसे मारपीट कर पंच और चाकू से घायल कर दिया। जिसकी वजह से विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों से मारपीट हुआ। विदित हो 28 जुलाई को उसके दरवाजे पर मोटरसाइकिल लहराते हुए कुछ लोग गुंडागर्दी किया और मार पीट जो गांव स्तर पर ही सुलझा दिया गया।उसी रंजिश की वजह से यह घटना घटी।उनका आरोप है गांव के लोग घर के अंदर घुस कर मारे पीटे और औरतों के कपड़े तक फाड़ डालें, मगर इस संबंध में गुलरिया थाने की पुलिस अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है ।जो भी जाता पुलिस उन्हें दुतकार कर भगा देती या बंद कर देती है। पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई शासन द्वारा जांच का विषय बनता है।
Trending
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026

